✕
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में कार रैली
By EditorialPublished on
न्यूजर्सी (एजेंसी)। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में कार रैली निकाली गई है। हिंदू समुदाय के लोगों ने भगवान राम की तस्वीर वाले झंडे लेकर न्यू जर्सी शहर में 350 गाड़ियों के साथ काफिला निकाला।

x

न्यूजर्सी (एजेंसी)। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में कार रैली निकाली गई है। हिंदू समुदाय के लोगों ने भगवान राम की तस्वीर वाले झंडे लेकर न्यू जर्सी शहर में 350 गाड़ियों के साथ काफिला निकाला।
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले हिंदू धर्म के लोग दुनिया भर में कार्यक्रमों और समारोह का आयोजन कर रहे हैं। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद, यूएस चैप्टर ने पूरे अमेरिका के हिंदुओं के साथ मिलकर, मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर वहां के 10 राज्यों में 40 से अधिक होर्डिंग लगाए हैं।
विहिप ने 15 जनवरी से विजुअल सेलिब्रेशन शुरू किया है। हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के अमिताभ मित्तल ने बताया कि बिलबोर्ड्स के जरिए अमेरिका के हिंदू अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
21 की रात पूरे अमेरिका में होगा सेलिब्रेशन विश्व हिंदू परिषद अमेरिका के जॉइंट सेक्रेटरी तेजा ए शाह ने बताया कि राम मंदिर का सेलिब्रेशन 21 जनवरी की रात में होगा। इस वक्त भारत में 22 जनवरी की सुबह हो चुकी होगी और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा होगा। प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी अमेरिका में कई कार रैलियां निकाली जाएंगी। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवेयर पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
55 देशों के 100 राजदूतों-सांसदों को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता
वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 55 देशों के 100 राजदूत सांसद शामिल होंगे। स्वामी विज्ञानानंद ने कहा- खुद को श्रीराम की वंशज कहने वाली कोरियन क्वीन समेत 100 राजदूत सांसद राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, बोत्सवाना, कनाडा, कोलंबिया, डेनमार्क, डोमिनिका, कांगो, मिस्र, इथियोपिया, फिजी, फिनलैंड, फांस, जर्मनी, घाना, गुयाना, हांगकांग, हंगरी, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, जमैका, जापान, केन्या, कोरिया, मलेशिया, मलावी, मॉरीशस, मैक्सिको, म्यांमार, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, नॉर्वे, सिएरा लियोन, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, सूरीनाम, स्वीडन, ताइवान, तंजानिया, थाईलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो, वेस्ट इंडीज, युगांडा, यूके, यूएसए, वियतनाम और जाम्बिया को न्योता भेजा गया है।
मॉरीशस में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 2 घंटे छुट्टी
मॉरीशस की सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को हिंदू धर्म मानने वाले कर्मचारियों के लिए 2 घंटे की छुट्टी की घोषणा की है। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
मॉरीशस की कैबिनेट ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की तरफ से जारी किए प्रस्ताव में कहा गया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन एक ऐतिहासिक घटना है। यह अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतीक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे से हिंदुओं को दो घंटे की स्पेशल छुट्टी दी जाएगी।
मॉरीशस के सभी मंदिर में होगा रामायण जाप
मॉरीशस सनातन धर्म मंदिर महासंघ के अध्यक्ष, भोजराज घूरबिन बताया कि मॉरीशस के सभी मंदिर 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामायण जाप का आयोजन करेंगे और उत्सव मनाएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
