Pratahkal-Trading

मुंबई । मोबाइल पार्ट विक्रेता से ट्रेडिंग (Trading) में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 7.45 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता भागाराम प्रजापति (32) को उनके फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये ऑटो ट्रेडिंग के बाबत जानकारी मिली थी। प्रजापति ने ट्रेड बॉक्स कंपनी के नाम से प्रकाशित विज्ञापन पर क्लिक कर जरूरी कार्यवाही करते हुये कंपनी में अच्छे रिटर्न्स के चक्कर में निवेश किया था। यहां दिये गये लिंक के जरिये उसका संपर्क किसी द्रुती शाह नामक लड़की से व्हाट्सएप के जरिये हुआ था। शाह ने खुद को ट्रेड बॉक्स कंपनी की एग्जिक्युटिव बताया था और उसने प्रजापति को ट्रेडिंग बाबत जानकारी देते हुये उन्हें डिमैट खाता खोलने और निवेश करने के लिये कहा था।
प्रजापति ने भरोसा करते हुये छह संव्यवहार अंतर्गत शाह द्वारा बताये गये बैंक खाते में करीब 7.45 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में जब उसने शाह से अपनी रकम के बाबत पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रकम तो डिपॉजिट ही नहीं हुई है। इसके बाद शाह ने प्रजापित से संपर्क तोड़ लिया। प्रजापित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उसने नागपाडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Next Story