bhajanlal
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) के भजनलाल (Bhajanlal) कैबिनेट के मंत्रियों को बंगले अलॉट कर दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 17 मंत्रियों को बंगले अलॉट करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें 17 में से 10 मंत्रियों को सिविल लाइंस में, पांच को गांधी नगर में और दो मंत्रियों को एसएमएस अस्पताल रोड पर बंगले लॉट किये गए हैं। नये मंत्रिमंडल में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत अभी छह मंत्री ऐसे हैं जिन्हें बंगले अलॉट नहीं किये गए हैं। इनमें किरोड़ी लाल मीणा (Kirori Lal Meena) और राज्यवर्धन सिहं राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathod) भी शामिल हैं।
राजस्थान में नये मंत्रिमंडल को बंगले अलॉट करने का काम शुरू हो गया है। पहले दौर में 17 मंत्रियों को शामिल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर 17 मंत्रियों को मंत्री पद पर रहने तक ये बंगले अलॉट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। मंत्री हेमंत मीणा और ओटाराम देवासी को भी अभी बंगला अलॉट नहीं हुआ है। मंत्री पद की शपथ लेकर चुनाव हार गए मंत्री सुरेंद्रपाल सिहं | टीटी को भी बंगला आवंटित नहीं किया गया है।
इनको सिविल लाइंस में मिला ठिकाना
राजस्थान की नई सरकार के मंत्रियों को आवास आवंटन में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को सिविल लाइन में बंगला नंबर 18डी अलॉट किया गया है। बाबूलाल खराड़ी को बंगला नंबर 383ए अलॉट किया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को बंगला नंबर 380 अलॉट किया गया है। जोगाराम पटेल भी सिविल लाइन में रहेंगे. उन्हें बंगला नंबर 382 दिया गया है। सुरेश सिंह रावत को बंगला नंबर 385 आवंटित किया गया है। अविनाश गहलोत को बंगला नंबर 383 और जोराराम कुमावत को बंगला नंबर 385बी में रहेंगे। कन्हैयालाल चौधरी को सिविल लाइन में बंगला नंबर 18ए अलॉट किया गया है।
ये मंत्री मिलेंगे गांधी नगर में
मंत्री सुमित गोदारा को गांधी नगर में प्रथम श्रेणी का बंगला नंबर 51, वन मंत्री संजय शर्मा को बंगला नंबर 5 और मंजू बाघमार को बंगला नंबर 1/55 अलॉट हुआ है। वहीं केके विश्नोई को गांधी नगर में बंगला संख्या 1/37 और जवाहर बेढ़म को बंगला नंबर 1/18 अलॉट हुआ है। इनके अलावा मंत्री हीरालाल नागर और विजय सिंह चौधर को अस्पताल मार्ग में बंगले आवंटित किए गए हैं।
Editorial

Editorial

Next Story