Pratahkal-Acharya Mahashraman-Thane
मुंबई । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) का ठाणे (Thane) में 16 जनवरी को आगमन होगा। उनके स्वागत के लिए स्थानीय श्रावक - श्राविकाएँ आतुर हैं। वे यहाँ 20 जनवरी तक प्रवास करेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अणुव्रत रैली के साथ प्रातः 9.30 बजे केडबरी जंक्शन से रेमंड ग्राउंड में प्रवेश होगा। यहाँ मुख्य प्रवचन प्रातः 10:30 बजे से होगा। चरण स्पर्श सायं 8 बजे से होंगे। पारिवारिक सेवा दोपहर 3 बजे प्रवास स्थल पर होगी। प्रवास नीलगीरी गार्डन, ठाणे (वेस्ट) में होगा। उसके पश्चात प्रेरणा पाथेय 10.30 बजे होगा। 18 जनवरी को अणुव्रत गीत महासंगान का आयोजन किया गया है। तैयारी में ठाणे सभा, महिला मंडल, युवक परिषद्, कन्या मंडल, किशोर मंडल व तेरापंथ समाज जुटा है। प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई एवं सभी संघीय संस्थायें सक्रिय हैं।

Next Story