Pratahkal-Terapanth Bhavan Kandivali
मुंबई । शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय, शासनश्री साध्वी जिनप्रभा एवं सहवर्ती साध्वीवृन्द के सान्निध्य में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन तेरापंथ भवन कांदिवली (Terapanth Bhavan Kandivali) में किया गया।
साध्वीवृंद के नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात संघ गायिका मिनाक्षी भूतोड़िया ने मंगलाचरण किया। साध्वीश्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नींव का पत्थर बनना चाहिए। सेवा को प्रोत्साहन मिले, इसलिए सम्मान किया जाता है।
साध्वी प्रियंवदा ने कहा कि सभी श्रावक - श्राविकाओं के कार्यों की प्रशंसा की एवं कहा कि सभी को इस समारोह से विशिष्ट कार्यकर्ता बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बोहरा ने कहा कि कांदिवली तथा मलाड़ के कार्यकर्ता फाऊंडेशन के साथ हमेशा कन्धे से कन्धा मिलाकर संघ समर्पित कार्यों का निष्पादन करते हैं। इसलिये इन कार्यकर्ताओं का सम्मान करना फाऊंडेशन के लिये गौरव की बात है। विनोद बोहरा, मनीष कोठारी, प्रवास व्यवस्था समिति महामंत्री सुरेंद्र कोठारी एवं मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू ने कांदिवली - मालाड के कार्यकर्ताओं साथ फाउंडेशन कार्यकर्ताओं एवं स्टाफ को सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष संजय बडोला ने सम्बोधित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष थानमल बैद, मुंबई सभा महामंत्री दीपक डागलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश चौधरी, युवक परिषद् के राष्ट्रीय सहमंत्री भूपेश कोठारी, फाऊंडेशन के पूर्व अध्यक्ष के एल परमार, कांदिवली सभाध्यक्ष पारस दुग्गड़, मन्त्री अशोक हिरण, कांदिवली युवक परिषद् अध्यक्ष नवनीत कच्छारा, मंत्री राकेश सिंघवी, मालाड सभाध्यक्ष इन्दरमल कच्छारा, मंत्री हस्ती भंडारी, मालाड युवक परिषद् अध्यक्ष पैलेश मेहता, मंत्री विनोद सोलंकी, कांदिवली महिला मंडल से विभा जैन, मालाड महिला मंडल से कुसुम कोठारी के अलावा प्यारचंद मेहता, दलपत बाबेल, बाबूलाल राठौड़ आदि की उपस्थिति रही। प्रातःकाल के अरुण उपाध्याय व प्रमोद सूर्या का अभिनंदन किया गया।
कवि सम्मेलन में सोनल जैन, संजय बंसल एवं दिव्य कमलध्वज ने भक्ति एवं हास्य का तड़का लगाया।आभार ज्ञापन सहमंत्री प्रकाश धाकड़ ने किया। संचालन मनीष कोठारी एवं मिनाक्षी भूतोड़िया ने किया।
Next Story