✕
मणिपुर से राहुल ने शुरू की कांग्रेस की न्याय यात्रा
By EditorialPublished on
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मणिपुर (Manipur) के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) की शुरुआत की। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- मणिपुर में भाई- बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है।

x
इंफाल (एजेंसी)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मणिपुर (Manipur) के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) की शुरुआत की। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- मणिपुर में भाई- बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है।
उधर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राहुल की यात्रा को लेकर संदेह जताया। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, क्या यह रैली आयोजित करके राजनीति करने का समय है?
यह वास्तव में भारत तोड़ो यात्रा है, न कि भारत जोड़ो यात्रा है। हमें संदेह है कि राहुल ने इसमें गड़बड़ी की है। वे जब भी आते हैं तो दिक्कत हो जाती है। इस बार मणिपुर अलर्ट पर है।
राहुल के साथ अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), सचिन पायलट (Sachin Pilot), दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा और राजीव शुक्ला जैसे कई सीनियर नेता मणिपुर (Manipur) पहुंचे। भारत जोड़ो न्याय (India add justice) यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करेगी। इसमें राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
