Pratahkal-Property Tax Bill

मुंबई । 26 दिसंबर को अपनी वेबसाइट पर प्रॉपर्टी टैक्स के बिल (Property Tax Bill) अपलोड करने और बाद में टैक्स वृद्धि की खबर के बाद उन्हें निरस्तकरने के एक पखवाडे बाद भी बीएमसी ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स केबिल जारी नहीं किये हैं। जाहिर है, इससे टैक्स की वसूली में देरी होरही है।
अमूमन देखा जाये तो बीएमसी अप्रैल में प्रॉपर्टी टैक्स बिल जारीकरती है और डिफाल्टर्स के खिलाफ जनवरी में कार्यवाही शुरु करतीहै। लेकिन वर्ष 2024 में बीएमसी ने प्रॉपर्टी बिल जारी करने में हीकरीब आठ महीनों की देरी कर दी है। दिसंबर में अपलोड किये गयेप्रॉपर्टी टैक्स बिल के मद्देनजर नागरिकों ने एतराज जताया था। इसके बाद बीएमसी ने ये बिल वापस लेते हुये बढ़ी हुई दरों के आधारपर संशोधित बिल जारी करने की बात कही थी लेकिन अभी तक यहबिल जारी नहीं किये गये हैं।
संयुक्त मनपा आयुक्त सुनील दामने के मुताबिक, इसमें अभी कम सेकम एक सप्ताह का समय लगेगा। इससे मनपा को टैक्स वसूली केलिये केवल तीन माह का समय ही मिलेगा। इस देरी से मनपा कोकरोड़ों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
Editorial

Editorial

Next Story