gulabchand katariya
उदयपुर. नगर संवाददाता | नगर निगम उदयपुर को राजस्थान (rajasthan) नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत सीवर मैन होल की सफाई के लिए दो बेंडीकुट रोबोट प्राप्त हुए जिसका लोकार्पण रविवार को असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया गया।
नगर निगम गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 80 लाख रुपए की लागत के राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत दो बेंडीकूट रोबोट उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका लोकार्पण गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया गया। इस दौरान महापौर गोबिंद सिंह टांक, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, आयुक्त रामप्रकाश, उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व सभापति युधिस्टर कुमावत उपस्थित रहें।
उपमहापौर पारस सिंघवी (Paras Singhvi) ने बताया कि नगर निगम को प्राप्त हुए रोबोट पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह रोबोट शहर की गहरी सिवरेज मैन होल को साफ करने के प्रमुख उपकरण साबित होंगे। वर्तमान में सरकार के निर्देशानुसार सफाई श्रमिक को मेन हाल में उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है, जिसके कारण तो में मेन हॉल पूरी तरह कार्य नहीं कर रहे हैं और जाम की स्थिति है। ऐसे मेंन हॉल पर इन रोबोट के माध्यम से सफाई करवाई जाएगी। कार्यक्रम में नगर निगम की कई समितियों के अध्यक्ष, पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी एवं शहर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
8 मीटर की गहराई में काम करने में सक्षम है रोबोट
निगम अधिशासी अभियंता (यात्रिक) लखन बैखा ने बताया कि बैडिकूट रोबोट मेन हाल में उत्तरकर गंदगी साफ करने जैसे कार्य करने लिए उपयोग में लिया जायेगा। यह सिवरेज मेनहॉल को साफ करने के लिए मानव निर्मित एक यंत्र रोबोट है जो बिल्कुल मानव जैसे करता है। इस रोबोट में रोबोटिक पैर, रोबोटिक भुजाएं, नाइट विजन इंफ्रारेड कैमरा, गैस सेंसर और रोबोटिक बाल्टी है। यह सिवर मेन हॉल के अन्दर 8 मीटर गहराई तक 12 लीटर क्षमता की बकेट से जो 125 किलो वजन तक कोई हार्डरॉक, स्लज, सिल्क, नॉन बायोडिग्रेडेबल वेस्ट आदि को बाहर निकालने का कार्य करेगा। यह रोबोट मेनहॉल के अन्दर पाई जाने वाली गैस मीथेन, कार्बन मोनो ऑक्साइड, हाइड्रोजन, सल्फाइड और अमोनिया आदिद्ध का भी लगाने में सक्षम हैं।
कटारिया ने आयुक्त से सफाई व्यवस्था के लिए कहा
लाल के कार्य रविवार को नगर निगम बोर्ड बैठक हॉल में असम (Assam) राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ( Gulabchand Kataria) ने रोबोट के लोकार्पण अवसर पर शहर में सफाई व्यवस्था और स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कटारिया ने नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश्त को इस और विशेष ध्यान देने के लिए कहा और सुझाव दिया कि या तो शहर में फिर से कचरा पात्र रखवा दिए जाएं या फिर दिन में दो से तीन बार सफाई व्यवस्था की जाए, जिससे शहर की सड़कों पर कचरा पद्म हुआ नहीं मिले। इस पर आयुक्त ने राज्यपाल कटारिया को पूरी तरह आश्वस्त किया कि जल्द ही शहर में माकूल सफाई व्यवस्था में हो रही कमी के प्रमुख कारणों को चिन्हित किया जाएगा एवं हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इससे पहले निगम आयुक्त राम प्रकाश ने राज्यपाल कटारिया से पहली मुलाकात हुई। आयुक्त ने कटारिया को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
Editorial

Editorial

Next Story