✕
दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत
By EditorialPublished on
मुंबई। महाराष्ट्र के बीड जिले में एक ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

x

मुंबई। महाराष्ट्र के बीड जिले में एक ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अहमदपुर-अहमदनगर राजमार्ग पर बीड तालुका के ससेवाड़ी गांव में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पिकअप वाहन जिले के मंजरसुम्भा से होते हुए पटोदा की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से पाइप लेकर आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप गाड़ी ट्रक में फंस कर कुछ दूर तक घिसटती चली गयी। पुलिस ने कहा कि पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान प्रह्लाद घरत (63), उनके बेटे नितिन (41), विनोद सनप (40) और ट्रक चालक गहिनीनाथ गरजे (31) के रूप में हुई।

Editorial
Next Story
Related News
X
