✕
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, दानिश कनेरिया को है रामलला के विराजने का इंतजार; बताई अपनी इच्छा
By EditorialPublished on
अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर न सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

x
कराची (एजेंसी)। अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर न सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी इस भव्य उत्सव को लेकर काफी उत्साहित नजर आए हैं। उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेवर किया है। इस पोस्ट में पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने भगवान राम को अपना राजा बताया है।
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, हमारे राजा श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। और अब सिर्फ 8 दिन का इंतजार है। जय श्री राम । इस पोस्ट के साथ कनेरिया ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर भगवा झंडा लेकर खड़े नजर आ रहे हैं। यह पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
दानिश कनेरिया पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अपने साथ हुए भेदभाव को लेकर कई बार सार्वजनिक मंचों पर बयान चुके हैं। वह लगातार भारत के समर्थन में बोलते आए हैं। हाल ही में उन्होंने मालदीव और भारत के बीच विवाद के दौरान भी एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने बस लक्षद्वीप लिखकर एक फायर वाली इमोजी शेयर की थी। दानिश कनेरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी मुरीद हैं। और पिछले कुछ समय से लगातार प्रधानमंत्री की तारीफ सोशल मीडिया पर करते नजर आ जाते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
