District Administration Special Hearing
झुंझुनूं (प्रा.सं.) । 8वां सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक (Armed Forces Ex-Servicemen) दिवस का जिला स्तरीय समारोह सूचना केंद्र (District Level Function Information Center) सभागार में जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने की।
विशिष्ट अतिथि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष मनोज मील, एडीएम मुरारीलाल शर्मा, एएसपी गिरधारीलाल शर्मा, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, समाजसेवी शिवकरण जानू विशिष्ट अतिथि रहे। जिला कलक्टर ने अपने संबोधन में बताया कि उनके परिवारजन भी सेना में रहे हैं, इसलिए पूर्व सैनिकों की पीड़ाएं भी अच्छे से समझती हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों से जुड़े किसी भी प्रकरण का समाधान तुरंत और विशेष तौर पर प्राथमिकता से करेगा ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने सैनिकों को जिले की धरती का गौरव बताते हुए कहा कि जिला आयोग महीने में एक दिन विशेष तौर पर पूर्व सैनिकों से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई करेगा और उपखंड स्तर पर भी चौपाल का आयोजन किया जाएगा। एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सैनिक समाज को ट्रेफिक नियमों का पालन करवाने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं।
इससे पहले अतिथियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं पुष्प मालाएं अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सभागार में वीरागनाओं, शौर्य पदक धारकों एवं वयोवृद्ध सैनिकों का सम्मान किया गया ।
इस दौरान ताराचन्द नूनियां, कैलाश सुरा, एएओ प्रेम प्रकाश, सुबे धर्मपाल भांबू, कैप्टन मोहन लाल, अमरचन्द खेदड, सुबे रामवतार मीणा, सुबे शौकत अली, हव सुरेश सिंह, ओमप्रकाश बलबीर सिंह, एपीआरओ विकास चाहर सहित सैंकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन एडीईओ उम्मेद सिंह महला ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story