✕
'यात्रा से पहले कांग्रेस नेताओं के साथ न्याय करें राहुल'
By EditorialPublished on
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से पहले कांग्रेस पार्टी (congress party) को बड़ा झटका लगा है। मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से पहले कांग्रेस पार्टी (congress party) को बड़ा झटका लगा है। मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। भगवा पार्टी ने कहा है कि राहुल गांधी को 'न्याय यात्रा' निकालने से पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए। भाजपा आईटी सेल के अमित मालवीय ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में कहा, राहुल गांधी को पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए। न्याय यात्रा बाद में।
बता दें कि देवड़ा ने अपने इस्तीफे की घोषणा से पहले कहा, आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अमित मालवीय की टिप्पणी को दोहराया और कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस के उन नेताओं को न्याय देना चाहिए जो एक-एक करके पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, बेहतर होगा कि राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के बजाय 'कांग्रेस के नेताओं की न्याय यात्रा' शुरू करें। 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा' होनी चाहिए क्योंकि उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक कांग्रेस के नेता एक दूसरे से लड़ रहे हैं और पार्टी छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिभा-मुक्त क्षेत्र बन गई है।
Next Story
Related News
X

