Adityark Mahotsav
उदयपुर (वि.) । आदित्यार्क महोत्सव समिति (Adityaark Mahotsav Committee) की ओर से आदित्यार्क महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया । आदित्यार्क महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रदीप श्रीमाली ने बताया कि भगवान महाकाल का पूजन कर राष्ट्र मंगल जन मंगल के कल्याण की कामना के साथ भगवान सूर्य नारायण को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अर्ध्य दिया गया। 22 जनवरी को दीप प्रज्वलित कर उत्सव के साथ मनाने का संकल्प लिया । इस भव्य आयोजन में बतौर अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डा अलका मूंदड़ा, पूर्व भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, आलोक संस्थान के निदेशक समाजसेवी डॉ प्रदीप कुमावत, विप्र सेना के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा मौजूद रहे। समिति के सरक्षक गोविंद दीक्षित, सयोजक नेमीचंद आचार्य, ललित सैन द्वारा उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया इस भव्य आयोजन मैं महिला समाज सेवी सुरभि मेनारिया, सुनीता कवर राजेश भट्ट का भी उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। आज के आयोजन में अखाड़ा प्रदर्शन राजेन्द्र सिंह भाटी के पहलवानों व बाल पहलवान द्वारा किया गया। आयोजन में पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ पी पी शर्मा, डॉ विक्रम राठौड़, डॉ कमलेश शेखावत, डॉ दीक्षा शर्मा ने अपनी सेवाएं दी। संयोजक प्रदीप श्रीमाली ने आभार व्यक्त किया।
भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक का पर्व है मकर संक्रान्ति
समुत्कर्ष समिति द्वारा मकर संक्रान्ति की पूर्व संध्या पर भगवान भास्कर के उत्तरायण का पर्व मकर संक्रान्ति विषयक 118 वीं समुत्कर्ष विचार गोष्ठी का आयोजन ि गया। वक्ताओं कहना था कि सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। ऑनलाइन विचार गोष्ठी में डॉ. भरत जोशी, गोपाल लाल माली, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, कल्पना माली, नर्बदा पाटीदार तथा श्याम सुन्दर चौबीसा भी सम्मिलित हुए।
Editorial

Editorial

Next Story