shani maharaj
कपासन (प्रा.सं.)। उपखंड क्षेत्र कपासन के आली गांव स्थित मेवाड़ (Mewar) के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शनिमहाराज मंदिर के श्रद्धा पात्रों से 14 लाख 69 हजार 78 रुपए तथा बारह ग्राम सोने की चेन प्राप्त हुई हैं। जबकि रेज़गारी की गणना करना शेष रहा है। शनिमहाराज मंदिर प्रबंधकारिणी कमेटी आली के सचिव कालुसिंह चौहान ने बताया कि पौष कृष्णा चतुर्दशी बुधवार को नवग्रह मंदिर, तेल कुंड तथा मुख्य मंदिर के श्रद्धा पात्रों को खोलकर राशि की गणना की गई जो रात्रि तक चली। इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक नरेंद्रपालसिंह, अध्यक्ष छगनलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सहित सदस्यगण उपस्थित थे।
Next Story