Ghat Ghat ke Vasi Ram book released
जयपुर (कासं ) । एक पवित्र पावन पुस्तिका - लेखक पंकज ओझा RAS द्वारा लिखी गई पुस्तक का विमोचन दिनांक 13 जनवरी 2024 को ओ टी एस स्थित मुख्यमंत्री आवास जयपुर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शुभ हाथों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उद्यमी राम गोपाल शर्मा, समाजसेवी राधे श्याम उपाध्याय, गोविंद पारीक अतिरिक्त निदेशक जनसंपर्क, डॉ मेघेन्द्र शर्मा, तेजस्विनी ओझा, एवं अधिवक्ता हर्षित शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री द्वारा भगवान राम पर लिखी गई पुस्तक घट-घट के वासी राम (Ghat Ghat ke Vasi Ram) के लिए लेखक पंकज ओझा आर ए एस को बधाई और शुभकामनाएं दी, और इस उत्तम कार्य के लिए साधुवाद दिया और हर्ष व्यक्त किया। पुस्तक घट घट के वासी राम की प्रति मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, देश की सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी, मोती डूंगरी गणेश महंत कैलाश महंत, रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य जी, संस्कृत के विद्वान कौशलेंद्र जी, सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कवि संजय झाला के शुभ हाथों में भी भेंट की गई, जिस पर सभी विद्वान और धर्माचार्यो द्वारा अत्यंत प्रसन्नता जाहिर की गई और इस शुभ कार्य हेतु पंकज ओझा को साधुवाद दिया गया। यह एक दस्तावेजी रूप में पवित्र पावन पुस्तक है, जो आरएएस अधिकारी पंकज ओझा द्वारा लिखी गई है, जिनके भारतीय संस्कृति, साहित्य, मंदिरों पर लेख प्रति सप्ताह समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं।
घट घट के वासी राम पुस्तक में भगवान श्री राम के बारे में विश्व के विभिन्न देशों में व्याप्त संस्कृति के साथ विभिन्न पुरातात्विक साक्ष्यों का उल्लेख किया गया है। साथ ही पवित्र पावन अयोध्यापुरी का इतिहास वर्णित किया गया है। जिसमें पौराणिक व्याख्यानों में अथर्ववेद में स्कंद पुराण ऋवेद शिव संहिता वशिष्ठ संहिता सुख संहिता वाल्मीकि रामायण आदि पौराणिक व्याख्यानों में अयोध्या के बारे में क्या वर्णन किया गया है क्या साक्ष्य हैं, उसका वर्णन किया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story