✕
विश्नोई ओबीसी आरक्षण सद्भावना यात्रा का दूसरा चरण पूरा
By EditorialPublished on
विश्नोई जाति (Vishnoi caste) को केंद्र में ओबीसी (OBC) आरक्षण दिलवाने की मांग से चलाई जा रही सद्भावना यात्रा का दूसरा चरण पूरा हुआ। यात्रा में शामिल शिष्ट मंडल ने इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के समय बिश्नोई समाज के प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया, महंत सच्चिदानंद और पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई शामिल रहे। सभी ने गृहमंत्री का ध्यान आकर्षित किया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश

x
जोधपुर (कासं)। विश्नोई जाति (Vishnoi caste) को केंद्र में ओबीसी (OBC) आरक्षण दिलवाने की मांग से चलाई जा रही सद्भावना यात्रा का दूसरा चरण पूरा हुआ। यात्रा में शामिल शिष्ट मंडल ने इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के समय बिश्नोई समाज के प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया, महंत सच्चिदानंद और पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई शामिल रहे। सभी ने गृहमंत्री का ध्यान आकर्षित किया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में बिश्नोई जाति को ओबीसी आरक्षण प्राप्त है लेकिन केंद्र में आरक्षण से वंचित है। पूर्व में अटल बिहारी वाजपेई (Atal Bihari Vajpayee) ने आमसभा में बिश्नोई जाति को केंद्र में आरक्षण दिलाने की घोषणा की थी जो कि पिछले 22 सालों से केंद्र में लंबित है। इस पर अमित शाह ने राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर से बात करने और आरक्षण दिलाने का भरोसा प्रतिनिधि मंडल को दिलाया।

Editorial
Next Story
Related News
X
