✕
प्रताप के जीवन का हर अध्याय प्रेरणापुंज : प्रो. बाघमार
By EditorialPublished on
बीर शिरोमणि महाराणा प्रताप (Bir Shiromani Maharana Pratap) हमारे आदर्श हैं। युवा पीढ़ी को उनके जीवन के हर पहलू को समझकर प्रेरणा लेनी चाहिए। महाराणा प्रताप के जीवन का हर अध्याय प्रेरणापुंज हैं। यह बात पीडब्ल्यूडी व महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री प्रो. मंजू बाघमार ने प्रताप गौरव केन्द्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही।

x
(प्रातःकाल संवाददाता) उदयपुर। बीर शिरोमणि महाराणा प्रताप (Bir Shiromani Maharana Pratap) हमारे आदर्श हैं। युवा पीढ़ी को उनके जीवन के हर पहलू को समझकर प्रेरणा लेनी चाहिए। महाराणा प्रताप के जीवन का हर अध्याय प्रेरणापुंज हैं। यह बात पीडब्ल्यूडी व महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री प्रो. मंजू बाघमार ने प्रताप गौरव केन्द्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही।
राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार उदयपुर (Udaipur) आईं प्रो. मंजू बाघमार मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संघटक कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्डटीज कॉलेज की व्याख्याता हैं। उन्होंने प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ पहुंचकर महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) को नमन किया और सभी से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। केन्द्र निदेशक अनुराग सक्सेना ने उपरणा ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
Next Story
Related News
X

