✕
उद्धव ठाकरे का हुआ फैसला अब शरद पवार की बारी
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) ने बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) (Shivsena UBT) को करारा झटका और एकनाथ शिंदे को बड़ी राहत सुनाई। महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर ने शिंदे गुट के 16 विधायकों की मान्यता बरकरार रहेगी। साथ ही एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे। शिवसेना के उद्धव गुट (Uddhav Thackeray) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित उनके गुट 16 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। शिवसेना के फैसले के बाद अब एनसीपी (NCP) की बारी है। शरद पवार (Sh

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) ने बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) (Shivsena UBT) को करारा झटका और एकनाथ शिंदे को बड़ी राहत सुनाई। महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर ने शिंदे गुट के 16 विधायकों की मान्यता बरकरार रहेगी। साथ ही एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे। शिवसेना के उद्धव गुट (Uddhav Thackeray) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित उनके गुट 16 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। शिवसेना के फैसले के बाद अब एनसीपी (NCP) की बारी है। शरद पवार (Sharad Pawar) और उनके भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) के बीच एनसीपी पर अधिकार की लड़ाई चल रही है। इस रस्साकस्सी का फैसला भी 31 जनवरी को स्पीकर राहुल नार्वेकर को ही करना है। एनसीपी गुट द्वारा याचिकाओं पर उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, 31 जनवरी तक फैसला लेना होगा। जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी या उससे पहले को इस मामले में शामिल गवाहों की लिस्ट जारी होगी। 20 जनवरी को गवाहों से जिरह होगी। वहीं, उत्तरदाताओं से 23 जनवरी को जिरह होगी। इसके बाद 25 जनवरी से आखिरी सुनवाई होगी जो 27 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद स्पीकर अपना फैसला सुनाएंगे।
- क्या है विवाद?
कुछ समय पहले अजित पवार गुट ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नाम और सिंबल पर चुनाव आयोग से अपना दावा पेश किया। वहीं, शरद पवार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अजित पवार गुट के दावों पर सवाल उठाया है। शरद पवार गुट का कहना है कि पार्टी के नाम और चिन्ह पर मांग की कोई कानूनी वैधता नहीं है। शरद पवार ने पार्टी छोड़कर जाने वाले 9 मंत्रियों समेत 31 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें
उद्धव ठाकरे गुट ने कहा - 'फडणवीस से श्रेष्ठ नहीं हो सकते एकनाथ शिंदे क्योंकि...'

Editorial
Next Story
Related News
X
