nirmalasitaraman
नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद (Parliament) का बजट (Budget) सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) मोदी सरकार (Modi Sarkar) के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट एक फरवरी को पेश करेंगी। राष्ट्रपत्ति द्रौपदी मुर्मू (Rashtrapati Draupadi Murmu) संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को संबोधित करेंगी। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है। सूत्रों ने यह भी बताया कि अंतरिम बजट में महिला किसानों के लिए पोएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव हो सकता है। पिछले साल 4 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था, जोकि तय समय से एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था।
Editorial

Editorial

Next Story