Pratahkal-Fire Broke Out-Thane
ठाणे । महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) शहर में एक औद्योगिक परिसर में निजी कंपनी के कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई (Fire Broke Out)। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग से परिसर में स्थित दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल के दो कमरों को नुकसान पहुंचा है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि गोकुल नगर के वर्धमान औद्योगिक परिसर में ‘सुपरटेक इंस्ट्रुमेंटेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड’ के एक कार्यालय में सुबह 4.32 बजे आग लग गई। आग से दोनों कमरों में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन (Fire Fighting) कर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने सुबह छह बजे तक आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Editorial

Editorial

Next Story