✕
आचार्य महाश्रमण का 14 व 15 को मुलुंड प्रवास
By EditorialPublished on
आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) का दो दिवसीय प्रवास के लिए 14 जनवरी को मुलुंड (Mulund) आगमन होगा। उनके स्वागत की तैयारियाँ चल रही हैं। उनके आगमन के लिए स्थानीय श्रावक-श्राविकाएँ आतुर हैं। इन दो दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 14 जनवरी को प्रवेश रैली सुबह 8 बजे जैन मंदिर रोड, मुलुंड (वेस्ट) से रवाना होकर प्रवचन स्थल कालिदास हॉल पहुंचेगी।

x

मुंबई । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) का दो दिवसीय प्रवास के लिए 14 जनवरी को मुलुंड (Mulund) आगमन होगा। उनके स्वागत की तैयारियाँ चल रही हैं। उनके आगमन के लिए स्थानीय श्रावक-श्राविकाएँ आतुर हैं। इन दो दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 14 जनवरी को प्रवेश रैली सुबह 8 बजे जैन मंदिर रोड, मुलुंड (वेस्ट) से रवाना होकर प्रवचन स्थल कालिदास हॉल पहुंचेगी। यहाँ मुख्य प्रवचन प्रात: 10:30 बजे से होगा। चरण स्पर्श सायं 8 बजे से प्रवास स्थल पर होंगे। पारिवारिक सेवा दोपहर 3 बजे प्रवास स्थल पर हो सकेगी। उनका प्रवास मुंबई पब्लिक स्कूल (Mumbai Public School), शशि कुंज हॉल के पास, मुलुंड (वेस्ट) में व साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा का प्रवास स्थल वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ भवन, मुलुंड (वेस्ट) में रहेगा।
15 जनवरी को मुख्य प्रवचन प्रातः 9.30 बजे कालिदास हॉल एवं दोपहर 1 बजे यहीं डिजिटल डिटॉक्स कार्यक्रम होगा, जिसमें 8 साल से ऊपर के बच्चे व शिक्षा जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे। शाम 8.30 बजे भिक्षु भक्ति का आयोजन होगा। मुलुंड वासियों को साध्वी निर्वाणश्री ठाणा 6 का सानिध्य मिल रहा है। तैयारी में सभाध्यक्ष चुन्नीलाल सिंघवी, मंत्री संजय सिंघवी, युवक परिषद् अध्यक्ष कमलेश चोरडिया, मंत्री अरिहंत लोढा के साथ विजय पटवारी, सुनील इंटोलिया, हिम्मत सिंघवी, पवन गेलड़ा, निर्मल धींग, राकेश टुकलिया, रवि पटवारी, मूलचंद धाकड़, दीपक सिंघवी, मीतेश कोठारी, राहुल पटवारी, जितेंद्र सिंघवी, कपिल बागरेचा, नीलेश सिंघवी, राकेश सिंघवी, महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल व तेरापंथ समाज मुलुंड जुटा है। तेरापंथी सभा, युवक परिषद् एवं महिला मण्डल मुलुंड, प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई (Mumbai) एवं सभी संघीय संस्थायें लगी हुई हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
