✕
सीए फाइनल में मुंबई की जुडवां बहनों ने लहराया कामयाबी का परचम
By EditorialPublished on
सीए फाइनल (CA Final) के नतीजों में जहां जयपुर (Jaipur) के मधुर जैन (Madhur Jain) ने टॉप किया है तो वहीं मुंबई (Mumbai) के कांदिवली इलाके की दो जुड़वां बहनों ने भी अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिये हैं। परोलिया परिवार में दोगुनी खुशी का माहौल है क्योंकि परिवार की दोनों जुडवां बेटियों संस्कृति परोलिया और श्रुति परोलिया ने राष्ट्रीय स्तर पर क्रमश: दूसरा और आठवां स्थान हासिल किया है।

x
मुंबई । सीए फाइनल (CA Final) के नतीजों में जहां जयपुर (Jaipur) के मधुर जैन (Madhur Jain) ने टॉप किया है तो वहीं मुंबई (Mumbai) के कांदिवली इलाके की दो जुड़वां बहनों ने भी अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिये हैं। परोलिया परिवार में दोगुनी खुशी का माहौल है क्योंकि परिवार की दोनों जुडवां बेटियों संस्कृति परोलिया और श्रुति परोलिया ने राष्ट्रीय स्तर पर क्रमश: दूसरा और आठवां स्थान हासिल किया है।
दोनों ही जुड़वां बहनों का रैंक होल्डर ही एकमात्र उपलब्धि नहीं है बल्कि यह भी उनका एक कारनामा है कि दोनों ने दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ ही दी और पहली बार ही दी और बावजूद इसके दोनों ने दोनों ग्रुप कामयाबी के साथ क्रैक कर दिये। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। इस तरह के कारनामे दोनों बहनों के लिये कोई नयी बात नहीं है। इससे पहले सीए इंटरमीडिएट में भी दोनों बहनों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुये देशभर में क्रमश: तीसरी और चौथी रैंक हासिल की थी। संस्कृति और श्रुति परोलिया दोनों जुडवां बहने हैं और दोनों साथ ही पढ़ती हैं। दोनों कॉमर्स ग्रैज्युएट हैं और इनके पिता और बड़े भाई भी सीए हैं और इन बहनों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। परोलिया बहनों के मुताबिक, बचपन से उन्हें गणित और अंकों के साथ हिसाब-किताब में खासी दिलचस्पी रही है। दोनों हमेशा साथ ही पढ़ती आई हैं। दोनों का पढ़ाई का समय भी साथ ही रहता है। यहां तक कि पढ़ते समय दोनों बहनें एक ही वक्त पर किसी एक चैप्टर की पढ़ाई करती रही हैं। यह दोनों बहनों का ट्रैक रिकार्ड ही था कि परिवार को पहले ही इन दोनों से ऐसी ही किसी स्वर्णिम सफलता की उम्मीद भी थी। सीए नतीजों की बात करें तो जयपुर के टिकेंद्र सिंह को अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा रैंक हासिल हुआ है। ग्रुप 1 की परीक्षा में 65,294 छात्र शामिल हुये थे और 6176 (9.5%) छात्रों ने सफलता हासिल की है। ग्रुप 2 की परीक्षा में 62,697 छात्र शामिल रहे जिनमें से 13,540 (21.6%) छात्रों ने कामयाबी पाई। एकसाथ दोनों ग्रुप के लिये कुल 32,907 छात्र परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 3099 छात्रों ने सफलता हासिल की है। कुल 8650 छात्र बतौर चार्टर्ड एकाउंटेंट पात्र हुये हैं। सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे भी घोषित किये गये हैं। मुंबई ने यहां भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। मुंबई के जय जिमुलिया ने 800 में से 691 अंक हासिर कर अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। अहमदाबाद के भगेरिया तनय और सूरत के ऋषि मेवावाला को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। इंटरमीडियेट के ग्रुप 1 के लिये कुल 1.2 लाख छात्र परीक्षा दे रहे थे जिनें 19,686 (16.8%) छात्र सफल रहे जबकि ग्रुप 2 के लिये 93,638 छात्र परीक्षा में शामिल रहे और 17,957 (19.2%) छात्र सफल हुये।

Editorial
Next Story
Related News
X
