Pratahkal-Terapanth Mitra Mandal Lambodi
मुंबई । तेरापंथ मित्र मंडल (Terapanth Mitra Mandal) लाम्बोडी (Lambodi) का 35वां वार्षिक स्नेह मिलन समारोह मांडवी रिसोर्ट में आयोजित हुआ। सम्मेलन प्रायोजक गेहरीलाल निर्मल कुमार कमल कुमार धींग परिवार रहे। मेहमानों का स्वागत किया गया। गांव की सभी महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। संध्याकालीन कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के मंगलाचरण से हुई। प्रायोजक परिवार का मंच पर सम्मान किया गया। तेरापंथ सभाध्यक्ष संपतलाल सिंघवी मंत्री सुरेशचंद्र धोका कोषाध्यक्ष पारसमल बाफना मित्र मंडल अध्यक्ष भगवतीलाल सिंघवी मंत्री सुनील धोका कार्याध्यक्ष फतेह लाल धोका महिला मंडल मंत्री संगीता हिंगड़ कोषाध्यक्ष पिंकी बडाला व कन्या मंडल संयोजिका योमिका सिंघवी मौजूद थे। भगवती सिंघवी ने स्वागत भाषण दिया। संगीता हिंगड़ व केयूल हिंगड़ ने संवाद प्रस्तुत किया। विमला कोठरी कुसुम धींग कमल धींग अपूर्वा पगारिया अर्चना सिंघवी प्रफुल्ल सिंघवी ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। तपस्वियों, मेधावी छात्रों, नववधू का एवं ज्ञानार्थियों का सम्मान किया गया। सोहनलाल कोठारी ने विचार रखे। संचालन संगीता हिंगड़ ने किया। दिनेश सिंघवी राहुल संदीप मनसुख नरेश खाब्या प्रवीण धोका कुलदीप धींग भावेश बाफना महिला मंडल से नीता सिंघवी संगीता हिंगड़ पिंकी बड़ाला का सहयोग रहा। मित्र मंडल मंत्री सुनील धोका ने आभार व्यक्त किया। तखतमल धोका व रमेश धोका को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। नरेश बाफना को 2024-25 के लिए अध्यक्ष चुना गया। मांगीलाल धोका भंवरलाल ख़ाब्या हस्तीमल सुभाष बापना शांतिलाल हिंगड मीठालाल शांतिलाल मेहता अर्जुनलाल पारस व रमेश सांखला का सहयोग रहा। यह जानकारी सुनील धोका ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story