On complaints, construction committee chairman started smart city works
उदयपुर. नगर संवाददाता | नगर निगम की निर्माण समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी बुधवार को शहरवासियों से काम की गुणवत्ता व धीमी गति की शिकायत पर स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान समिति अध्यक्ष ने निर्माण कर रही कंपनी को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने और समय पर काम पूरा करने के लिए पाबंद किया ।
नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के धीमी गति से चल रहे कार्यों को लेकर शहर वासियों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी, इसी को लेकर महापौर गोविंद सिंह टाक के निर्देश पर बुधवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ वार्ड 57 के पार्षद छोगालाल भोई, वार्ड 54 की पार्षद रूचिका चौधरी और निर्माण समिति सदस्य मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। पार्षद भोई द्वारा मौके पर ही सीवरेज लाइन चौक होना, कई जगह सीवरेज मैनहोल के लेवल सही नहीं होना बताया। साथ ही क्षेत्रवासियों ने चैंबर के ढक्कन की सही फिटिंग नहीं होने के कारण हो रही समस्या के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ वार्ड 54 में पार्षद द्वारा भी पूरे वार्ड में सिवरेज लाइनों का सही तरीके से मिलान नही होने की वजह से सीवरेज एवं दूषित पानी का रिटर्न घरों में जाने, घरों के नींवो में पानी भरने जैसी समस्याओं से अवगत करवाया। वार्ड में कुछ गलियां जिनमें 5 से 10 घर बसे होने पर भी उन गलियों में सिवरेज नहीं डाली गई, विद्युत लाइट के पोल अभी तक हटाए नहीं गए की समस्याओं से अवगत करवाया। समिति अध्यक्ष कोठारी ने मौके पर स्मार्ट सिटी अधिकारी करनेश माथुर, वकार एवं कंपनी के कर्मचारी अशोक गांगुली से पूरी जानकारी प्राप्त कर अगले 10 दिन में इन समस्याओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए। इन सभी कार्यों की समीक्षा के लिए पुन: 10 दिन बाद इन वार्ड का समिति सदस्यों के साथ निरीक्षण किया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story