✕
मुख्यमंत्री ने अयोध्या के लिए तेल के 2100 पीपे रवाना
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने बुधवार को जयपुर (Jaipur) के चांदपोल स्थित गंगा माता मंदिर (Ganga Mata Temple) से अयोध्या (Ayodhya) की सीता रसोई (Sita Rasoi) के लिए तेल के 2100 पीपों और राम दरबार शोभायात्रा (Ram Darbar procession) को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सीता रसोई (Sita Kitchen) के लिए सामग्री भेजना सौभाग्य की बात है। आराध्य भगवान श्री राम हमारे रोम रोम में बसते हैं। शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। अयोध्या दुनिया का सबसे

x
कार्यालय संवाददाता जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने बुधवार को जयपुर (Jaipur) के चांदपोल स्थित गंगा माता मंदिर (Ganga Mata Temple) से अयोध्या (Ayodhya) की सीता रसोई (Sita Rasoi) के लिए तेल के 2100 पीपों और राम दरबार शोभायात्रा (Ram Darbar procession) को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सीता रसोई (Sita Kitchen) के लिए सामग्री भेजना सौभाग्य की बात है। आराध्य भगवान श्री राम हमारे रोम रोम में बसते हैं। शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बन गया है। अयोध्या महोत्सव के साक्षी बनने वाले भक्तों के लिए सामग्री भेजने के पुण्य कार्य में जयपुरवासी सहभागी बने हैं, इसके लिए उन्हें साधुवाद देता हूं इस दौरान मुख्यमंत्री ने शंखनाद के बीच राम दरबार की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए कामना की।

Editorial
Next Story
Related News
X
