Aamir Khan's daughter Ira's wedding
उदयपुर. नगर संवाददाता | झीलो के शहर में ताज़ अरावली होटल में बॉलीवुड स्टार आमिर खान की बेटी ने अलग ही अंदाज में शादी रचाई। 8 जनवरी से 10 जनवरी तक हुए वेडिंग फंक्शन इनकी मुंबई में हुई रजिस्टर्ड मैरिज की तरह रोचक ही रही। यहाँ हुई पाजामा पार्टी, वर्क आउट, फुटबॉल मैच, संगीत सेरेमनी में कव्वाली, आमीर और बेटे आज़ाद और किरण राव के गाने के प्रस्तुति अनूठी रही वही आखिरी दिन भी बेहद सादगी से अंदाज में ईरा ने 'वोउज' सेरेमनी में साथ निभाने की प्रतिज्ञा ली । ईरा और नूपुर ने अलग अलग ड्राफ्ट की प्रतिज्ञा मेहमानों के सामने ली। आमिर खान और बड़े बेटे जुनैद खान ब्लैक सूट लेंथ में दिखे। शाम 4 बजे से शुरू हुई वॉउज सेरेमनी के बाद मेहमानों ने डीनर लिया। सेरेमनी के बाद मेहमानों ने 'नो गिफ्ट' पॉलीसी पर हुई इन वेडिंग सेरेमनी अपने गुड विश दूल्हा- दुल्हन को दी। आखिर में ईरा, नूपुर, नुपुर की माता, ईरा की मां रीना दत्ता, भाई जुनैद खान और ईरा के पिता आमिर खान ने एक- दूसरे पर हाथ रख हर्डल बना 'फैमिली हग' • किया। इस दौरान आमिर और ईरा की आंखे भी छलक गई। गुरुवार को मेहमान उदयपुर से रवाना हो जाएंगे। 13 दिसंबर को मुंबई में ग्रांड रिसेप्शन होगा जिसमें आमिर ने बॉलीवुड जगत के सलमान, शाहरुख सहित कई सितारों को दावत दी है।
Next Story