✕
भव्य शोभायात्रा निकलेगी , गणगौर घाट पर होगी आतिशबाजी
By EditorialPublished on
अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर श्री राम मंदिर युवा समिति की ओर से 21 से 22 जनवरी को उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें 21 जनवरी को शोभा यात्रा (procession) निकाली जाएगी जो सुखेर से शुरू होकर गणगौर घाट (Gangaur Ghat) तक पहुंचेगी। शाम को गणगौर घाट पर लाइव म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा जिसमें भक्त भगवान के भजनों का आनंद ले सकेंगे। इसके बाद अगले दिन 22 जनवरी दोपहर को किशन लोहार द्वारा राम मंदिर को समर्पित रामबाण की पूजा कर स्थापना की

x
उदयपुर (वि)। अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर श्री राम मंदिर युवा समिति की ओर से 21 से 22 जनवरी को उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें 21 जनवरी को शोभा यात्रा (procession) निकाली जाएगी जो सुखेर से शुरू होकर गणगौर घाट (Gangaur Ghat) तक पहुंचेगी। शाम को गणगौर घाट पर लाइव म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा जिसमें भक्त भगवान के भजनों का आनंद ले सकेंगे। इसके बाद अगले दिन 22 जनवरी दोपहर को किशन लोहार द्वारा राम मंदिर को समर्पित रामबाण की पूजा कर स्थापना की जाएगी। शाम को 7 बजे महा आरती का आयोजन रखा गया है। साथ ही जानकी घाट, जोध सिंह जी दाइजो पुलिया, गणगौर घाट व अन्य घाटों से भव्य आतिशबाजी की जाएगी। शोभायात्रा का समय दोपहर 2 बजे रहेगा। गणगौर घाट पर लाइव म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन होगा। 22 जनवरी को सुबह 8 बजे रामबाण की स्थापना दोपहर 12 बजे, राम मंदिर गणगौर घाट पर की जाएगी। शाम को 7 बजे महा आरती की जाएगी। विभिन्न घाटों पर आतिशबाजी व प्रसाद वितरण होगा।
अयोध्या से आए अक्षत व पत्रक घर-घर बांटे
अयोध्या में श्रीराम राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अक्षत निमंत्रण अभियान के तहत बलीचा स्थित भानु कुमार शास्त्री एन्क्लेव सोखयटी में बुधवार शाम 6.30 बजे टोली बनाकर सोसायटी के सदस्यों ने घर- घर अयोध्या से आए अक्षत एवं पत्रक बांटे और प्राण- प्रतिष्ठा के निमंत्रण दिए। अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने बताया कि सोसायटी में तीन दिन तक रामोत्सव मनाया जाएगा तथा इस दौरान कई आयोजन होंगे।
Next Story
Related News
X

