✕
डिवाइडर से कार टकराने से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में गोगुंदा - पिंडवाड़ा हाईवे पर खोखरिया नाल सुरंग के समीप एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

x

थानाधिकारी प्रभु सिंह चुंडावत ने बताया कि एक कार में सवार होकर तीन युवक पिंडवाड़ा की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक खोखरिया नाल सुरंग के समीप कार की रफ्तार तेज होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और कार गोगुन्दा रोड से डिवाइडर को पार करते हुए पिंडवाड़ा रोड पर बने डिवाइडर से जाकर टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक कार से उछलकर करीब 50 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गए।
हादसे में श्रवण सिंह ( 32 ) पुत्र गुमान सिंह निवासी सेमा राजसमंद एवं कान सिंह (30) पुत्र नारायण सिंह निवासी कुंभलगढ़ राजसमंद की मौके पर ही मौत हो गयी। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिंडवाड़ा से उदयपुर आने वाला हाईवे मार्ग जाम हो गया। सूचना मिलने बेकरिया थानाधिकारी प्रभुसिंह चुंडावत, हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला, 108 एंबुलेंस व हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रैफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को बेकरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। बुधवार को परिजनों के पहुंचने पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Next Story
Related News
X