✕
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-202
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मंगलवार शाम को अहमदाबाद में रोड शो किया। करीब 3 किमी लंबा यह रोड शो एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक हुआ।

x
गांधीनगर (एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मंगलवार शाम को अहमदाबाद में रोड शो किया। करीब 3 किमी लंबा यह रोड शो एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक हुआ। करीब 20 मिनट तक साबरमती आश्रम में रुकने के बाद शाम 7 बजे दोनों के बीच इन देशों से पहुंचेंगे दिग्गज द्विपक्षीय वार्ता हुई। बुधवार को पीएम मोदी गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन करेंगे।
गांधीनगर में आज कार्यक्रम के पहले दिन पीएम मोदी ने ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने तिमोर- लेस्ते के राष्ट्रपति जोस- रामोस होर्ता और मोजांबिक प्रेसिडेंट फिलिप जैसिंटो न्यूसी से चर्चा की। कल यानी कि 10 से 12 जनवरी तक 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट' का आयोजन होगा ।
गुजरात सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के कारोबारियों के अलावा ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, चेक रिपब्लिक, मिस्र, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, केन्या, नीदरलैंड, मलेशिया, माल्टा, मोरक्को, नेपाल, नॉर्वे, पोलैंड, वियतनाम, साउथ कोरिया, रवांडा, सिंगापुर, थाईलैंड, उरुग्वे, घाना, तंजानिया और मोजाम्बिक से दिग्गज कारोबारी समिट में शामिल होने आ रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
