✕
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर मजदूर संघ का दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन
By EditorialPublished on
जेएफआरओपीएस/एनएफ आई आर केंद्रीय संगठनों के आहवान पर 8 जनवरी से भूख हड़ताल एवं कर्मिक अनशन किया जा रहा है। बेस्ट सेंटर रेलवे मजदूर संघ (Best Center Railway Mazdoor Sangh) उप मंडल गंगापुर सिटी (Gangapur City) स्टेशन परिसर में मंगलवार को भी प्रातः 900 बजे से धरना प्रारंभ होकर जारी रहा जिसमें मजदूर संघ पदाधिकारीओ ने भूखे रहकर हंगर स्ट्राइक में भाग लिया एवं सरकार के समक्ष अपना गुस्सा प्रकट किया। उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंडल कोषाध्यक्ष डीके शर्मा ने कहा कि 1 जनवरी 2004 के बाद सरकारी नौकरी में

x
गंगापुर सिटी (प्रा.सं.)।जेएफआरओपीएस/एनएफ आई आर केंद्रीय संगठनों के आहवान पर 8 जनवरी से भूख हड़ताल एवं कर्मिक अनशन किया जा रहा है।
बेस्ट सेंटर रेलवे मजदूर संघ (Best Center Railway Mazdoor Sangh) उप मंडल गंगापुर सिटी (Gangapur City) स्टेशन परिसर में मंगलवार को भी प्रातः 900 बजे से धरना प्रारंभ होकर जारी रहा जिसमें मजदूर संघ पदाधिकारीओ ने भूखे रहकर हंगर स्ट्राइक में भाग लिया एवं सरकार के समक्ष अपना गुस्सा प्रकट किया। उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंडल कोषाध्यक्ष डीके शर्मा ने कहा कि 1 जनवरी 2004 के बाद सरकारी नौकरी में आए सभी कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के उपरांत सामाजिक सुरक्षा के लिए नई पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करनी होगी। सहायक मंडल सचिव समय सिंह मीणा ( Samaysingh Meena) ने कहा कि इस बार एनपीएस को लेकर मजदूर संघ एनएफआईआर आर पार की लड़ाई लड़ेगा, आप सभी साथियों से आवाहन है कि आप सब एकजुट होकर इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।
केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीसी मीणा ने आंदोलन को तेज करने का आहवान किया, साथ ही साथ सरकार को
चेताते हुए कहा कि हंगर स्ट्राइक के पश्चात यदि सरकार ने एनपीएस को खत्म नहीं किया तो आगामी दिनों में रेल हड़ताल की जाएगी।
शाखा सचिव बीएस चौहान एवं बलराम गुर्जर ने करते हुए कहा कि इस भूख हड़ताल एवं क्रमिक अनशन के माध्यम से हम सरकार को चेताना चाहते हैं कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो रेल कर्मचारी इस बार किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेगा। शाखा अध्यक्ष आर डी मीणा ने कहा कि आप सब एकजुट होकर संघर्ष करिए आपको सफलता निश्चित मिलेगी। मजदूर संघ वह संगठन है जो संघर्ष करके आपको सफलता दिलाएगा।
इस मौके पर डीके शर्मा, समयसिंह मीना बीएस चौहान, शेरसिंह मीना आरडी मीना अशोक मीना दीवानसिंह बलराम मुनेश सैनी अमित गुर्जर असलम खान राकेश गुर्जर जीतराम माली शिवप्रकाश गुर्जर कमलेश गुर्जर नेमीचंद माली विजयसिंह गुर्जर राजेश सैनी पृथ्वी राज सैनी रामचरण गुर्जर धर्म सिंह गुर्जर समयसिंह गुर्जर अमरसिंह लखपत मीना रामावतार मीना विनोद कुमार माली अमरसिंह सैनी राजेन्द्र कुमार रामकेश गुर्जर सहित काफी संख्या में सैकड़ो कर्मचारी मौजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
