Pratahkal-Jain India Mewad Organization
मुंबई । जैन इंडिया मेवाड़ ऑर्गेनाइजेशन (जीमो) (Jain India Mewad Organization) द्वारा आयोजित सम्मेद शिखरजी तीर्थ यात्रा समापन के बाद कृतज्ञता के रूप में जीमो पार्श्व नाकोडाजी भोमियाजी भक्ति का कार्यक्रम बुधवार को दहिसर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। संस्थान के मनीष सिंयाल ने बताया कि समारोह में संस्कारों के साथ आनंद तीर्थंकर चौबीसी (साँझी) आकर्षण का केंद्र रहेगे। दिपाली सुराना, महक जैन, मल्लिका जैन प्रस्तुति देंगी। वही भोमियाजी नाकोड़ाजी पार्श्वभक्ति के मुख्य कार्यक्रम में गायक नरेन्द्र वाणीगोता भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। महेंद्र पगारिया के नेतृत्व में संस्था के निमेश जैन, मनीष सांखला, पारस पामेचा, पंकज चंडालिया, भगवती मांडोत, सुनिल मेहता, जयंती परमार, सुरेश राजावत, मुकेश राजावत, राजेश दुगड आदि ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Editorial

Editorial

Next Story