Lakshadweep
नई दिल्ली (एजेंसी)। मालदीव की मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर विवाद के बीच इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, आईसीसी ने पर्यटन और व्यापार संघ से मालदीव को बढ़ावा देना बंद करने का आग्रह किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने सभी व्यापार संघों के लिए एक बयान जारी किया है।
आईसीसी सचिव ने अपने बयान में कहा, भारतीय विदेशी मुद्रा और व्यापार के सबसे बड़े स्रोतों में से एक है। कृपया लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबर में निवेश करें, क्योंकि ये मालदीव से बहुत बेहतर है। हिंद महासागर क्षेत्र में जिन अन्य स्थानों को बढ़ावा दिया जा सकता है वह है श्रीलंका, बाली, मॉरीशस और फुकेत । आईसीसी के अध्यक्ष की अपील सुभाष गोयल ने मालदीव में परिचालन करने वाले सभी वाहकों से अपने परिचालन को निलंबित करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान योजना के तहत लक्षद्वीप में परिचालन के बारे में विचार करने की भी अपील की है।
सुभाष गोयल ने अपने बयान में कहा, मैं एफएचआरएआई और होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों से अपील करता हूं कि वे लक्षद्वीप जैसे द्वीपों में निवेश पर गंभीरता से विचार करें क्योंकि भविष्य में यह आपको मालदीव की तुलना में आपके निवेश पर बेहतर रिटर्न देगा।
बता दें कि प्र.म. मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर विवाद के बीच ही ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ईजमाईट्रिप ने मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग निलंबित कर दी है। सोमवार को मेकमाईट्रिप ने दावा किया कि प्र.म. मोदी के लक्षद्वीप यात्रा के बाद ऑन-प्लेटफॉर्म सर्च में 3400 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
भारत- मालदीव विवाद को लेकर ब्लू स्टार ट्रैवल सर्विसेस के निदेशक माधव ओझा ने कहा, भारत और मालदीव के संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में सुधार हुआ है। मालदीव के लिए भारत से आठ सीधी उड़ाने है। हर दिन 1200-1300 यात्री मालदीव के लिए रवाना होते हैं। अभी 20 से 30 फीसदी कैंसिलेशन की संभावना है।
Editorial

Editorial

Next Story