✕
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal sharma) ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा (Vikas Bharat Sankalp Yatra) से भारत में विकास के नए क्षितिज का निर्माण होगा। इस यात्रा के जरिए हम मिलकर विकसित भारत के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करेंगे। यह सिर्फ सपना ही नहीं, हमारा मजबूत संकल्प है। हमारी सरकार ने प्रदेशवासियों से संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं, उन्हें धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत 1 जनवरी से 450 रूपए में प्रधानमंत्री उज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत गैस सिल
_202401101128577162.jpg)
x
उदयपुर नगर संवाददाता | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal sharma) ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा (Vikas Bharat Sankalp Yatra) से भारत में विकास के नए क्षितिज का निर्माण होगा। इस यात्रा के जरिए हम मिलकर विकसित भारत के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करेंगे। यह सिर्फ सपना ही नहीं, हमारा मजबूत संकल्प है। हमारी सरकार ने प्रदेशवासियों से संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं, उन्हें धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत 1 जनवरी से 450 रूपए में प्रधानमंत्री उज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत गैस सिलेंडा उपलब्ध कराने से हो चुकी है। इससे लगभग 73 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
शर्मा मंगलवार को उदयपुर की ग्राम पंचायत नाई में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के शिविर का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने के बाद जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के विजन से योजनाओं का पूरा लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना है। यह हम सभी की अहम जिम्मेदारी भी है।
संकल्प यात्रा ने जन आंदोलन का लिया रूप
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प यात्रा भारत की एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक जन आंदोलन का रूप ले रही है। यात्रा शिविरों को लेकर राजस्थान कई मामलों में देशभर में अव्वल स्थान पर है। इनमें पीएम उज्वला योजना में पंजीकरण और स्वास्थ्य कैम्पों में 28.62 लाख लोगों की टी.ची जांच और 47.40 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच कर प्रथम स्थान पर है। साथ ही, पीएम सुरक्षा बीमा में भी राज्य तीसरे स्थान पर है। अब तक शिविरों में 1 करोड़ 6 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं। शिविरों में 3 लाख 51 हजार से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ किसानों तक पहुंचाया जा चुका है।
'संकल्प पत्र के वादे, होने लगे पुरे'
शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के विश्वास को टूटने नहीं देगी। सरकार बनते ही पेपर लोक पर एसआईटी का गठन किया है, जो इस क्षेत्र में काम कर रही है और गिरफ्तारियां भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इस प्रकरण की जांच कर रहे है और मुख्य सचिव च पुलिस महानिदेशक की टीम इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार में पहला पेपर रविवार को हुआ और पेपर लीक करने वाला गिरोह बाहर तक नहीं आया। साथ ही कहा कि सरकार संगठित अपराध उनमूलन के तहत एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स का गठन किया है और लगातार कार्यवाही की जा रही है।
देश में कई योजनाओं में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि यात्रा शिविरों को लेकर राजस्थान कई मामलों में देशभर में अव्वल स्थान पर है। इनमें पीएम उज्वला योजना में पंजीकरण और स्वास्थ्य कैम्पों में 28.62 लाख लोगों को टीबी जांब और 47.40 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच कर प्रथम स्थान पर है। साथ हीए पीएम सुरक्षा बीमा में भी राज्य तीसरे स्थान पर हैं। अब तक शिविरों में 1 करोड़ 6 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं। शिविरों में 3 लाख 51 हजार से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card) का लाभ किसानों तक पहुंचाया जा चुका है।
इंदिरा रसोई में भी भ्रष्टाचार, होगी जांच
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इंदिरा रसोई योजना में धांधली चल रही है और सुबह 100 और शाम को 100 लोगों के नाम से खाने का बिल उठाया जा रहा है, जिसकी भी जांच करवाई जा रही है। साथ ही कहा कि इस योजना को बदलकर अन्नपूर्णा योजना (Annapurna scheme) कर दिया है और इसमें 600 ग्राम खाना दिया जा रहा है। सरकार इसमें मोटा अनाज भी शामिल कर रहे है।
देश में कई योजनाओं में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री भवनलाल ने कहा कि यात्रा शिविरों को लेकर राजस्थान कई मामलों में देशभर में अव्वल स्थान पर है। इनमें पीएम उज्वला योजना में पंजीकरण और स्वास्थ्य कैम्पों में 28.62 लाख लोगों की टीबी जांच और 47.40 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच कर प्रथम स्थान पर है। साथ हीए पीएम सुरक्षा बीमा में भी राज्य तीसरे स्थान पर हैं। अब तक शिविरों में 1 करोड़ लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं। शिविरों में 3 लाख 51 हजार से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ किसानों तक पहुंचाया जा चुका है।
जीरो टॉलरेंस हमारा मूलमंत्र
शर्मा ने कहा कि गत सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों को संरक्षण देने के लिए केन्द्रीय जांच ब्यूरो को अनुसंधान हेतु दी गई सामान्य सहमति का निर्णय वापस ले लिया था। इससे कई प्रकरणों के अनुसंधान में विलम्ब एवं अपराध के साक्ष्य के नष्ट होने की आशंका बनी रहती थी। हमनें भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के मूलमंत्र का पालन करते हुए फिर से सहमति दे दी है।
लाभार्थियों से संवाद, वितरित किए चैक
शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगे शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के स्टॉल पर पहुंचकर सम्पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद भी किया। साथ ही, प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और विभित्र योजनाओं के तहत लाभार्थियों को चैक वितरित किए। इससे पूर्व उन्होंने स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
'आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिलाई शपथ’
मुख्यमंत्री ने भारत की आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए आमजन को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी. उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, उदयलाल डांगी, अमृतलाल मीणा, प्रतापलाल भील, जिला प्रमुख ममता पंवार, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, महापौर जीएस टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष चन्द्र गुप्त सिंह चौहान, प्रमोद सामर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
वन उपज बाहर नहीं जाएगी, हम प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे खराड़ी
केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि लाभार्थियों को योजनाओं को पूरा नहीं मिलने की जानकारी जब प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पता चला तो उन्होंने ये शिविर शुरू कर दिया। यह योजनाएं कागजों में ही ना रह जाए इसके लिए अधिकारियों को फिल्ड में निकाला है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक समिति बनाई है कि कहीं कागजों में रजिस्ट्रेशन ना रह जाए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण के लिए गैस के सिलेण्डर से 200 रूपए कम कर दिए और राजस्थान में 450 रूपए में सिलेण्डर मिल रहा है। खराड़ी ने कहा कि सिलेण्डर फ्री नहीं देना है क्योंकि बिना पैसों के मिलेगा तो आप निशुल्क का महत्व नहीं समझीगे। खराड़ी ने कहा कि 2024 में नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है और भाजपा को वोट देना है। खराड़ी ने कहा कि युवा परेशान है, नौकरी नहीं है और काम के लिए बाहर जाना पड़ता है। यहां के युवाओं को हम उन्हें कलम, कॉपी देकर विकास में सहभागी बनाएंगे। लाठी-भाटा नहीं देंगे।
चन क्षेत्र में काफी कच्चा माल है और बह बाहर जा रहा है। हम प्रयास करेंगे कि वन क्षेत्र का कच्चा माल बाहर ना जा पाए और यहीं पर प्रोसेसिंग यूनिट लगे ताकी युवाओं को रोजगार मिले। साथ ही कहा कि इस क्षेत्र में दालों का उत्पादन अच्छा होता है तो यह प्रयास करेंगे कि दाल मिलें लगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सकें।
पेराफेरी के पट्टे मिले ताकी पीएम आवास का लाभ मिले - फूल सिंह
इस मौके पर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जनता सुनना चाहती थी। इसी कारण यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने इस क्षेत्र की समस्या को उठाते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पेराफेरी के पटूटे नहीं मिल पा रहे है, जिससे लोग प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान नहीं बना पा रहे है। साथ ही कहा कि नाई हमारी ग्रामीण विधानसभा की राजधानी है और नाई को तहसील बनाने की मांग की।

Editorial
Next Story
Related News
X
