Pratahkal-Krishna Janmashtami organized in Kadiya

मुंबई । उदयपुर (Udaipur) के निकट कडिया गांव में चातुर्मास (Chaturmas) कर रही साध्वी शांताकुवर मसा के सान्निध्य में कृष्ण जन्म अष्टमी (Krishna Janmashtami) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महासती ने कहा कि भगवान की विविध कला आदर्शवादी जीवन पर चलने की प्रेरणा देती है। मेवाड़ संघ अध्यक्ष कंचन सिंघवी ने बताया कि प्रतिदिन महासती शांताकुंवर मसा , मंगलप्रभा मसा, नयनप्रभा मसा के सानिध्य मे विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कडिया महिला मंडल सहित संघ के सदस्यों की उपस्थिति रही। कडिया संघ में होने वाले पर्यूषण पर्व को लेकर बडी संख्या में प्रवासी राजस्थान पहुंच रहे हैं।
Next Story