✕
एक पत्र मोदी के नाम कार्यक्रम की शुरुआत
By EditorialPublished on
टोंक (प्रा.सं.)। पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन (Former Chairman Lakshmi Jain) द्वारा शुरू की धन्यवाद यात्रा (Dhanyavaad Yatra), धन्यवाद मोदी टोंक विधानसभा क्षेत्र (Thanks Modi Tonk Assembly Constituency) में गत चार माह से चल रही है। यात्रा सयोजक दु

x

टोंक (प्रा.सं.)। पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन (Former Chairman Lakshmi Jain) द्वारा शुरू की धन्यवाद यात्रा (Dhanyavaad Yatra), धन्यवाद मोदी टोंक विधानसभा क्षेत्र (Thanks Modi Tonk Assembly Constituency) में गत चार माह से चल रही है। यात्रा सयोजक दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि धन्यवाद यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का आभार स्वरूप धन्यवाद पत्र (Thank you letter) एक पत्र मोदी के नाम (A letter to Modi) की शुरुआत टोंक में भूतेश्वर महादेव पर संतों द्वारा पोस्टकार्ड पर धन्यवाद लिखकर की गई।
रामद्वारा के संत रामनिवास महाराज, महंत दुर्गा लाल गोस्वामी, संत तुलसीदास महाराज राम दरबार द्वारा पोस्टकार्ड पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में किए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए व देश में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने के लिए व विदेशों में भारत का मान बढ़ाने के लिए धन्यवाद पत्र लिखे गये। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया व पोस्टकार्ड पर महिलाओं के लिए शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं व ऐसी योजनाएं जिससे महिलाओं का मान सम्मान बड़ा, उसके लिए मोदी का धन्यवाद इस पत्र के माध्यम से किया गया बाहर गांव से आए किसानों ने भी किसान भाईयों के लिए शुरू की गई योजनाओं के लिए मोदी का धन्यवाद इस पत्र के माध्यम से किया। व्यापारी, मजदूर, विद्यार्थी, महिलाऐ एवं पुरुष आदि ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और मोदी को इस पत्र के माध्यम से धन्यवाद दिया। इस क्रम में एक डिजिटल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह डिजिटल वैन बहुत ही आधुनिक है, इस डिजिटल वैन के माध्यम से टोंक विधानसभा क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े गांव जाकर व नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में घूम- घूम कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया व पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन द्वारा कराए गए विकास कार्यों की एक लघु फिल्म दिखाई जाएगी व क्षेत्र के सभी लोगों से प्रधानमंत्री का पत्र के माध्यम से धन्यवाद लिखवाकर इस गाड़ी में लगे हुए पोस्ट बॉक्स में डलवाया जाएगा।
यह कार्यक्रम देश का सबसे अनूठा कार्यक्रम है, जिसमें लोग अपनी भावनाएं इस पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को पहुंचा रहे हैं। इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग ले और एक पत्र आप भी लिखे इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष चौथमल विजय, माधव दास बलानी, उमराव सिंह सोलंकी, पार्षद भागचंद जैन फुलेता, सौरभ सोनी, मुकेश सैनी, विमल चंद जैन, आर डी गुर्जर, ब्रजराज शर्मा, अनुराग शर्मा, हरिओम शर्मा, प्रदीप, दिनेश गुप्ता, कमलेश कुमावत, भाजपा जिला मंत्री गणपत पहाडिया, संजय संघ, जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, विकार खान, रज्जाक, केसरलाल वर्मा, गंगाधर यादव, सीताराम सैन, बालकिशन शर्मा, बाबूलाल यादव, कालू, मुकेश कुमावत, राहुल नायक, दानवेंदी सैन, सीमा गौतम, रविंद्र, कैलाश, युवा भाजपा नेता विनायक, अमिनेश, साजन, आयुष, सम्मेद जैन, रमेश यादव एवं विचारस उत्तम उपस्थित थे।
- thank you modi yatra tonk prime minister narendra modi saints Thank you letter postcards women Students digital van thank-you letters laborers traders farmers jodhpur rajasthan politics people modi modi government rajasthan kota jodhpur rajasthan jodhpur city tonk jain Former Chairman Lakshmi Jain Chauthmal Vijay Former Mandal President BJP Madhav Das Balani Umrao Singh Solanki Beni Prasad Jain District Vice President BJP Dhanyavaad Yatra pm modi bhajpa bhajpa govenment A letter to Modi

Editorial
Next Story
Related News
X
