Pratahkal-Student Died due to spear entering his head
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ (Raigard) जिले से एक दिल को दहलाकर रख देने वाली खबर सामने आई है। जिले में स्थित एक स्कूल में प्रैक्टिस सेशन के दौरान दसवीं में पढ़ने वाले 15 साल के एक छात्र (Student) की सिर में भाला घुसने से मौत हो गई। घटना के समय छात्र झुक कर अपने जूते का फीता बांध रहा था। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में प्रैक्टिस सेशल के दौरान अन्य छात्र द्वारा फेंका गया भाला लड़के के सिर में घुस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हुजेफा दावरे नाम का छात्र अपने जूते के फीते बांधने के लिए झुका था और उसे यह अंदाजा नहीं था कि भाला उसी की तरफ आ रहा है। दिल दहला देने वाला यह मामला इंग्लिश स्कूल का है, जहां बच्चे स्कूल के मैदान में भाला फेंकने की प्रैक्टिस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दावरे भी भाला फेंक टीम का हिस्सा था, जो तालुका स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। प्रैक्टिस सेशन के दौरान दावरे ने अपने एक साथी की तरफ भाला फेंका, और फिर उसे दोबारा अपनी तरफ फेंकने के लिए कहा।
छात्र ने दावरे की तरफ जैसे ही भाला फेंका, उसका ध्यान उधर से हट गया। वह अपने जूते के फीते बांधने के लिए झुक गया, और भाला उसके सिर में आकर घुस गया। सिर में भाला लगने के बाद वह मौके पर ही गिर कर बेहोश हो गया। लगातार बह रहे खून से छात्र की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं भाला फेंकने वाले छात्र की ओर से किसी तरह की कोई लापरवाही तो नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Editorial

Editorial

Next Story