Sanatan Dharma
चेन्नई (एजेंसी)। सनातन धर्म विवाद (Sanatan Dharma controversy) पर तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Chief Minister MK Stalin) द्वारा अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन का समर्थन किए जाने पर राज्य भाजपा चीफ के अन्नामलाई ने पलटवार किया है। तमिलनाडु भाजपा प्रेसिडेंट अन्नामलाई ने डीएमके को ही डेंगू, मलेरिया और मच्छर बताया है और कहा है कि इसे खत्म करने की जरूरत है। उदयनिधि ने पिछले दिनों सनातन धर्म की तुलना कोरोना, मलेरिया आदि से की थी और इसे खत्म करने की बात कही थी। इसके बाद, भाजपा (BJP) ने पूरे विवाद पर न सिर्फ डीएमके, बल्कि इंडिया गठबंधन पर भी जोरदार हमला बोला।
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा, हम डीएमके के नाटक को जानते हैं। अपनी सत्ता के पहले साल में आप सनातन धर्म का विरोध करते हैं, दूसरे साल में आप कहते हैं कि सनातन धर्म को खत्म कर दो। तीसरे साल में आप सनातन धर्म को जड़ से खत्म करना चाहते हैं। लेकिन चौथे साल में आप कहते हैं कि आप हिंदू हैं और आपके 90' सदस्य हिंदू हैं। पांचवें वर्ष, आप कहते हैं कि आप भी हिंदू हैं। तमिलनाडु ने कई दशकों से यह नाटक देखा है। जब चुनाव आता है, तो आप अमर अकबर एंथोनी बन जाते हैं जो राहुल गांधी पिछले 17 वर्षों से असफल रूप से कर रहे हैं। वह एक राज्य में अमर बन जाते हैं, दूसरे राज्य में अकबर और दूसरे राज्य में एंथोनी बन जाते हैं। 2024 में, डीएमके का सफाया हो जाएगा। यह मैं नहीं कह रहा हूं, आपके बेटे ने कहा है क्योंकि डीएमके का डी का मतलब डेंगू, एम का मतलब मलेरिया और के का मतलब कोसु (मच्छर) है। उन्होंने आगे कहा, आप दोनों ने अपने बयान नरम कर दिए हैं क्योंकि आप जानते हैं कि आप एक हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन आपने प्र.म. मोदी जी के बारे में कुछ झूठ बोला है। उसका जवाब देना मेरा कर्तव्य है।
विवाद की शुरूआत से ही उदयनिधि अपनी टिप्पणी पर कायम रहे हैं और उन्होंने बताया कि वह हिंदू धर्म के नहीं बल्कि सनातन द्वारा प्रचारित जाति- आधारित समाज के खिलाफ हैं। उन्होंने 'नरसंहार' विवाद से खुद को दूर रखा और कहा कि उन्होंने कभी भी नरसंहार का आह्वान नहीं किया।
स्टालिन ने बेटे उदयनिधि का किया बचाव
सनातन धर्म के संबंध में तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादास्पद बयान को लेकर देशभर में मचे सियासी घमासान के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि उनके बेटे ने इसके अमानवीय सिद्धांतों के बारे में कुछ टिप्पणियां की थीं। स्टालिन ने साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर विपक्षी गठबंधन इंडिया में दरार डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया। स्टालिन ने एक बयान में कहा कि भाजपा समर्थित ताकतें दमनकारी सिद्धांत के विरूद्ध उदयनिधि के रूख को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं और गलत विमर्श फैला रही हैं। स्टालिन ने आश्चर्य जताया कि प्रधनामंत्री तमिलनाडु के मंत्री को निशाना बनाने वालों में क्यों शामिल हो गए। उन्होंने कहा, उदयनिधि स्टालिन ने सनातन के अमानवीय सिद्धांतों के बारे में कुछ टिप्पणियां कीं थीं । मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, भाजपा की ओर से पाली पोसी गई सोशल मीडिया भीड़ ने उत्तर के राज्यों में गलत बातें प्रचारित की हैं।
Editorial

Editorial

Next Story