✕
हमारे संतों संतों ने विश्व को दिया शांति, सद्भाव और एकता का संदेश : मुख्यमंत्री
By EditorialPublished on
चित्तौड़गढ़ (प्रातः काल संवाददाता)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि हमारे संत समाज ने सदियों से विश्व को शांति, सद्भाव और एकता का संदेश दिया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी इन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए अहिंसा का मार्ग अपनाया। हमारी सरकार भी इसी भाव के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अनगढ़ धाम पर बन रहे अमरा भगत के पैनोरमा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को भी हमारे संतों के उच्च सिद्धांतों और अहिंसा के मौलिक धर्म की सीख मिलेगी। सीएम गहलोत गुरूवार को नरबदिया में सर्व समाज सनातन चा
_202309081301162837.jpg)
x
चित्तौड़गढ़ (प्रातः काल संवाददाता)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि हमारे संत समाज ने सदियों से विश्व को शांति, सद्भाव और एकता का संदेश दिया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी इन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए अहिंसा का मार्ग अपनाया। हमारी सरकार भी इसी भाव के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अनगढ़ धाम पर बन रहे अमरा भगत के पैनोरमा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को भी हमारे संतों के उच्च सिद्धांतों और अहिंसा के मौलिक धर्म की सीख मिलेगी। सीएम गहलोत गुरूवार को नरबदिया में सर्व समाज सनातन चातुर्मास विकास समिति और अमरा भगत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्री भगत के 11वें जन्मोत्सव तथा चातुर्मास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 143 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने ये की घोषणाएं
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पटवार मंडल सावा को उप तहसील बनाने, अनगढ़ बावजी मंदिर क्षेत्र परिसर में 25 हजार वर्ग फीट का डोम बनाने तथा मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क का चौड़ाईकरण और लाइटिंग के कार्य सांवलिया सेठ मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से कराए जाने की घोषणा की। साथ ही, अन्य मांगों पर जिला प्रशासन को परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व गहलोत ने श्रीअमरा भगत की धूणी, अनगढ़ बावजी मन्दिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने स्वामी अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सीएम गहलोत ने आश्रम में संतों से भी मुलाकात की। अनगढ बावजी के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी पहुंचकर दर्शन किये। इस दौरान मंदिर मंडल की ओर उनका उपरना ओढा कर स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रही राज्य सरकार
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में गौवंश के संवर्धन और संरक्षण के अलावा यहां की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य भी कर रही है। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से प्रदेश की जनता को महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार से राहत देने का कार्य किया है। इस दौरान राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, विधायक राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी, समाजसेवी दिनेश खोड़निया, सांवलिया मंदिर मण्डल अध्यक्ष भैरू लाल गुर्जर सहित वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
ये हुए लोकार्पण व शिलान्यास
सीएम गहलोत ने सांवलियाजी मंदिर में 16 करोड़ की लागत से फसाड़ लाईटिंग प्रोजेक्शन मैपिंग, 14 करोड़ रुपये लागत से मंदिर में सोने-चांदी की पिछवाई, 5 करोड़ रुपये लागत से श्रद्धालुओं के लिए नई भोजनशाला, घर बैठे दर्शन लाभ के लिए सांवलिया जी मंदिर की वेबसाइट, चित्तौड़ के सैटेलाइट अस्पताल, उपअधीक्षक कार्यालय ग्रामीण, पुलिस चौकी अभयपुर थाना विजयपुर का शुभारम्भ किया। उन्होंने बस्सी उप जिला चिकित्सालय, आईटीआई विजयपुर, सीएचसी चंदेरिया, राजकीय विधि महाविद्यालय, सिरोड़ी में 33 केवी जीएसएस, बस्सी में सत्यव्रत राव चूण्डा पेनोरमा, बाड़मेर के जालीपा में 3 करोड़ रुपये की लागत से सन्त ईश्वर दासजी पैनोरमा, पाली के देसूरी में 3 करोड़ रुपये की लागत से बीकाजी सोलंकी पैनोरमा, करौली में 4 करोड़ रुपये की लागत से कैलादेवी पैनोरमा, जालोर में 4 करोड़ रुपये की लागत से वीरमदेव कान्हड़ देव चौहान पैनोरमा, अलवर के माचाड़ी में राजा हेमू पैनोरमा, बून्दी में बून्दा मीणा पैनोरमा, जोधपुर के सेतरावा में देवराज पैनोरमा, हर्षव स्वामी पैनोरमा का शिलान्यास किया।
- ashok gehlot cm ashok gehlot rajasthan udaipur rajasthan rajasthan news news Rajasthan CM cultural event legacy of peace legacy of unity mahatma gandhi social development chittorgarh district amar bhagat chaturmas celebration development projects rajasthan government initiatives government initiatives unity 143 cr inauguration foundation stone laying tourism religious tourism cultural heritage government schemes welfare schemes social welfare education health care infrastructure employment economic development

Editorial
Next Story
Related News
X
