katrina kaif lip surgery
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। लोग उनकी एक्टिंग से ज्यादा डांसिंग स्किल्स और ब्यूटी के दीवाने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के ब्यूटी प्रोडक्ट (Beauty Product) से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह के प्रोडक्ट्स के न्यू लॉन्च लिप ऑयल (Lip Oil) के फायदों के बारे में लोगों को बताती नजर आईं। कटरीना ने ऑयल को होंठ लगाते हुए उस प्रोडक्ट की जानकारी दी। हालांकि, फैंस को एक्ट्रेस का यह वीडियो कुछ खास रास नहीं आया। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कटरीना बिजनेस वुमन (Business Women) भी हैं। के प्रोडक्ट्स के नाम से उनके ब्रैंड के प्रोडक्ट्स विकते हैं। वीडियो में कटरीना कैफ हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, कुछ फैंस को एक्ट्रेस का चेहरा अजीब लगा। कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने लिप सर्जरी कराई है और वह अनरियलिस्टिक ब्यूटी हैं।
इंडियन अटायर में सज धज कर कैमरे के सामने आईं कटरीना कैफ ने फैंस को इस प्रोडक्ट की पूरी जानकारी दी। हालांकि, लोगों का ध्यान उनके द्वारा दी गई इंफॉर्मेशन से ज्यादा उनके चेहरे पर गया। कुछ यूजर्स को कटरीना के होंठ सर्जरी वाले लगे, तो कुछ को उनकी नाक में फर्क नजर आया। एक यूजर ने कमेंट किया, "लेकिन आप बिलकुल भी नैचुरल नहीं लग रहे । इन सबसे ऊपर उठो और आप जैसे भी हो, खुद को स्वीकार करना सीखो। आप खूबसूरती के अनरियलिस्टिक उदाहरण पेश कर रही हो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सॉरी लेकिन मुझे लगा यह कटरीना की डुप्लिकेट है। ये पहले से ही परफेक्ट थी। इसी तरह एक यूजर ने लिखा, "इनका चेहरा बदला हुआ लग रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story