✕
लूट के मामले में पांच आरोपित कारागृह से गिरफ्तार
By EditorialPublished on
गंगापुर पुलिस ने खांखला गांव के ममता नगर में एक मकान में अगस्त माह में हुई लूट (Robbery) के मामले में पांच आरोपितों को गंगापुर कारागृह से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया है। गंगापुर कस्बा चौकी प्रभारी रेवत सिंह ने बताया कि ममता नगर निवासी 75 वर्षीय माधु पुत्र कालू धोबी एक अगस्त रात्रि को अपने मकान की पोल में चारपाई पर जबकि उसकी पत्नी पास में ही छपरे के नीचे सो रही थी। रात करीब एक बजे बदमाश घर में घुस आए।

x

गंगापुर (प्रा.सं.) । गंगापुर पुलिस ने खांखला गांव के ममता नगर में एक मकान में अगस्त माह में हुई लूट (Robbery) के मामले में पांच आरोपितों को गंगापुर कारागृह से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया है। गंगापुर कस्बा चौकी प्रभारी रेवत सिंह ने बताया कि ममता नगर निवासी 75 वर्षीय माधु पुत्र कालू धोबी एक अगस्त रात्रि को अपने मकान की पोल में चारपाई पर जबकि उसकी पत्नी पास में ही छपरे के नीचे सो रही थी। रात करीब एक बजे बदमाश घर में घुस आए।
एक बदमाश ने बुजुर्ग माधु के कानों से मुरकियां खींच ली जबकि दूसरे ने बुजुर्ग की पत्नी के गले से सोने की मुरकियां व सोने का मादलिया काट कर लूट लिया। आभूषण लेकर दोनों बदमाश परिवादी के मकान के पीछे के गेट से भाग गए थे। इसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति चिल्लाई तो लोग दौड़कर आए। इस दौरान बुजुर्ग के छोटे भाई की पत्नी तुलसी का पहना हुआ सोने का बर भी यह बदमाश काट कर ले गए चिन्ना जबकि में परिवादी के दोनों कानों पर चोटें आई पुलिस ने बुजुर्ग की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था । इस बारे में रात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने राजू कालबेलिया, दिनेश, सुरेश, आकाश उर्फ भल्ला कालू कालबेलिया को गंगापुर सब जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर लूटे गहने बरामद करने का प्रयास कर रही है।
Next Story
Related News
X

