✕
मेवाड़ भवन की कार्यकारिणी मीटिंग संपन्न
By EditorialPublished on
अम्बेश सौभाग्य मेवाड़ चेरिटेबल ट्रस्ट मेवाड़ भवन (Mewad Bhawan) की कार्यकारिणी मीटिंग गुरुवार को अंधेरी स्थित दिलीप नाबेडा मेवाड़ होस्टल में आयोजित की गई। महामंत्री सुरेश आंचलिया ने पिछली गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

x

मुंबई । अम्बेश सौभाग्य मेवाड़ चेरिटेबल ट्रस्ट मेवाड़ भवन (Mewad Bhawan) की कार्यकारिणी मीटिंग गुरुवार को अंधेरी स्थित दिलीप नाबेडा मेवाड़ होस्टल में आयोजित की गई। महामंत्री सुरेश आंचलिया ने पिछली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट अध्यक्ष दिलीप नाबेडा ने छात्रावास परियोजना की प्रगति, प्रवेश प्रक्रिया, नयी कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया एवं निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति पर विचार रखे। कार्यकारिणी ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण करते हुए अपने सुझाव दिए। बैठक में मेवाड़ संघ संरक्षक मिठालाल सिंघवी, चतरलाल लोढा़, मेवाड़ संघ चुनाव अधिकारी बीबी लोढा, मेवाड़ संघ अध्यक्ष नेमिचंद धाकड़, महामंत्री महावीर तातेड़, बसन्ती चपलोत, प्रकाश कागरेचा, किशन बोहरा, कन्हैया कोठारी, प्रकाश नाहर, गणेशलाल मेहता, प्रहलाद सिंघवी, रमेश कुकडा, दिलीप पगारिया, सोहन सिंयाल, सुरेश कोठारी, अशोक चोरडिया, हस्ती संचेती, नवरत्न जैन, पारस खाब्या, महेंद्र पीपाडा,लोकेश बाफना आदि उपस्थित थे। यह जानकारी कोषाध्यक्ष भगवतीलाल पोखरना ने दी।
Next Story
Related News
X

