✕
पायलट के जन्मदिन पर सियासी शक्ति-प्रदर्शन से दूरी
By EditorialPublished on
सचिन पायलट (Sachin Pilot) के 46 वें जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने अपने स्तर पर कार्यक्रम किया। इस बार पायलट इन कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं बन सके। पायलट पारिवारिक काम से विदेश गए हैं। वे 9 सितंबर को लौट सकते हैं। पायलट के बाहर होने के कारण जयपुर (Jaipur) में कोई बड़ा सियासी जमावड़ा नहीं किया गया।

x
कार्यालय संवाददाता जयपुर। सचिन पायलट (Sachin Pilot) के 46 वें जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने अपने स्तर पर कार्यक्रम किया। इस बार पायलट इन कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं बन सके। पायलट पारिवारिक काम से विदेश गए हैं। वे 9 सितंबर को लौट सकते हैं। पायलट के बाहर होने के कारण जयपुर (Jaipur) में कोई बड़ा सियासी जमावड़ा नहीं किया गया।
2014 में प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद हर साल पायलट के जन्मदिन पर राजधानी में उनके जन्मदिन पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होता रहा है। पायलट के जन्मदिन पर जुटने वाली भीड़ की सियासी चर्चाएं होती रही हैं। पिछले साल पायलट ने 7 की जगह 6 सितंबर को जयपुर में जन्मदिन पर समर्थकों से मुलाकात का कार्यक्रम रखा था। अच्छी तादाद में समर्थक विधायक और कार्यकर्ता जुटे थे। पिछले साल 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरूआत के मौके पर कन्याकुमारी (Kanyakumari) जाने के कारण पायलट ने 6 सितंबर को जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं मिलने का कार्यक्रम रखा था। सचिन के जन्मदिन के मौके पर उनका बंगला सियासी गहमागहमी का सेंटर बन जाता है। पायलट के यहां नहीं होने पर उनके समर्थकों ने राजधानी सहित जिलों में अपने स्तर पर ब्लड डोनेशन (Blood Donation) और जन्मदिन के कार्यक्रम रखे । उन कार्यक्रमों में लोकल लेवल पर कार्यकर्ता शामिल हुए।
ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा पायलट का जन्मदिन
सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot), कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara), जलदाय मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi), परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला (Transport Minister Brijendra Ola), वरिष्ठ नेता रघु शर्मा (RAghu Sharma), जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh), हरीश चौधरी (Harish Chaudhary) सहित सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस नेताओं ने पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पायलट का जन्मदिन ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
चुनावी साल में जन्मदिन पर सियासी शक्ति-प्रदर्शन से दूरी के क्या है मायने
पायलट के जन्मदिन पर राजस्थान (Rajasthan) से बाहर होने की सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। पायलट को हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress Working commity) का सदस्य बनाया गया है। पायलट जुलाई 2020 से बिना पद के थे । उन्हें तीन साल बाद पद देकर मुख्यधारा में लाया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
