Pratahkal-BJP Parivartan Yatra: Entry into the city today, welcome will be grand, MP Manoj Tiwari will address-C. P. Joshi
उदयपुर. नगर संवाददाता | भाजपा की परिवर्तन यात्रा (BJP Parivartan Yatra) शुक्रवार को उदयपुर (Udaipur) शहर की दोनों ही विधानसभा में यात्रा प्रवेश करेगी। इस यात्रा को भाजपा (BJP) दिल्ली (Delhi ) के पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (C. P. Joshi) सम्बोधित करेंगे।
भाजपा शहर अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने बताया कि प्रातः 11 बजे गोगुंदा से रथ यात्रा फतहपुरा से नगर में प्रवेश करेगी। यहां से आरके सर्किल, भुवाणा, एकलिंगपुरा, बलीचा बाईपास, टीडी, नांदेश्वर, नाई, बुझडा, सीसारमा, रामपुरा, दूधिया गणेश, सुभाष चौक, राडा जी चौराहा, चेतक, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, दिल्ली गेट होते हुए बैंक तिराहे पर पहुंचेगी जहां पर स्वागत होगा। जिला संयोजक तखत सिंह शक्तावत ने बताया कि युवा मोर्चा बाइकर्स रैली के साथ रथ यात्रा की अगवानी करेगा। महिला मोर्चा सर पर कलश और श्रीफल रखकर यात्रा का स्वागत करेगी एवं इसी प्रकार जहां- जहां से भी रथ यात्रा गुजरेगी वहां वहां पर पुष्प वर्षा की जाएगी। सहसंयोजक गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जब यात्रा निकलेगी, तब यात्रा का ग्रामीण परिवेश में स्वागत भी परंपरागत रूप से किया जाएगा, जहां पर कार्यकर्ता थाली, मांदल, ढोल, नगाड़ों एवं पारंपरिक रूप से गवरी के लोक नृत्य आदि से यात्रा का स्वागत करेंगे। यात्रा के शहर एवं ग्रामीण संयोजक अतुल चंडालिया एवं खूबी लाल पालीवाल ने बताया कि बैंक तिराहे पर विशाल आमसभा भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, गायक मनोज तिवारी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी संबोधित करेंगे। आम सभा को परिवर्तन यात्रा संयोजक चुन्नीलाल गरासिया, सह संयोजक प्रमोद सामर, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक आदि संबोधित करेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story