bollywood, action film, historical film, coal mine, rescue, heroism, akshay kumar, mission raniganj: the great bharat rescue, the great india rescue, india, bharat, movie name change, country name change, Amitabh Bachchan, Jackie Shroff, Raniganj coal mine rescue, akshay news, akshay kumar new movie, movies, latest movie, bollywood news,
नई दिल्ली (एजेंसी)। बॉलीवुड (Bollywood) के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' (Film 'The Great Indian Rescue) का नाम बदलकर 'मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू' ('Mission Raniganj: The Great Bharat Rescue') कर दिया है। ये बदलाव देश का नाम इंडिया से भारत रखने की चर्चा के बीच किया गया है। इसके पहले अमिताभ बच्चन भी सोशल मीडिया पर भारत माता की जय लिखकर अपनी राय दे चुके हैं।
बदला अक्षय की फिल्म का नाम : इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर भी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। टीजर में आप उन्हें माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के अवतार में देख सकते हैं। ये फिल्म जसवंत और उनकी बहादुरी की कहानी पर आधारित है। साल 1989 में जसवंत ने जमीन से 350 फीट नीचे फंसे 65 माइनर्स को बचाया था। ये घटना बिहार के रानीगंज में हुई थी, जिसे मिशन रानीगंज के नाम से भी जाना जाता है । पहले इस फिल्म का नाम 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' रखा गया था। लेकिन अब नए वीडियो के साथ अक्षय ने फिल्म के नए नाम 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' का ऐलान कर दिया है। फिल्म का पहला टीजर गुरूवार, 7 सितंबर को रिलीज किया जाने वाला है। ये पहली बार नहीं है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम बदला गया हो। पिछले साल इस फिल्म का ऐलान किया गया था । तब इसका नाम 'कैप्सूल गिल' रखा गया था। इसके बाद ये 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' और अब 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' हो गई है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। अक्षय कुमार की ये फिल्म 6 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जैकी श्रॉफ ने देश का नाम बदलने पर कहा ये
कुछ दिनों से चर्चा हो रही है कि देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत किया जाने वाला है। इस खबर के आने के बाद बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था। बिग बी ने एक ट्वीट में 'भारत माता की जय' लिखा था। दूसरी तरफ देश का नाम बदलने की खबर पर एक्टर जैकी श्रॉफ ने कहा कि ये खराब बात नहीं है। जैकी ने कहा, 'भारत बोलना कोई बुरी बात नहीं है। देश का नाम बदलेगा, हम थोड़ी बदलेंगे।'
Editorial

Editorial

Next Story