✕
भव्य जन्माष्टमी आज: महा अभिषेक के बाद प्रकट होंगे भगवान
By EditorialPublished on
जयपुर (कासं ) । जन-जन के आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आज मंदिरों धूम रहेगी। जगतपुरा के हरे कृष्ण मार्ग पर स्थित श्री कृष्ण बलराम मंदिर में नयनाभिराम महाअभिषेक होगा। महाआरती में लाखों भक्तों के गगनभेदी हरे कृष्ण जय घोषों के बीच भगवान श्री कृष्ण भव्य रूप में प्रकट होंगे। हरे कृष्ण संकीर्तन की मधुर स्वर लहरियों के बीच दो घंटे का महाअभिषेक होगा। जिसमे नृत्य करते 'जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी' जय घोष के साथ भगवान भव्य रूप से प्रकट होंगे। मंदिर भगवान श्री कृष्ण जन्म

x
जयपुर (कासं ) । जन-जन के आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आज मंदिरों धूम रहेगी। जगतपुरा के हरे कृष्ण मार्ग पर स्थित श्री कृष्ण बलराम मंदिर में नयनाभिराम महाअभिषेक होगा। महाआरती में लाखों भक्तों के गगनभेदी हरे कृष्ण जय घोषों के बीच भगवान श्री कृष्ण भव्य रूप में प्रकट होंगे। हरे कृष्ण संकीर्तन की मधुर स्वर लहरियों के बीच दो घंटे का महाअभिषेक होगा। जिसमे नृत्य करते 'जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी' जय घोष के साथ भगवान भव्य रूप से प्रकट होंगे। मंदिर भगवान श्री कृष्ण जन्म के लिए पूरी तरीके से सज धज कर तैयार है। मंगला आरती सुबह 4.30 बजे एवं इसके बाद अभिषेक होगा। उसके बाद इसके बाद भगवान नए भवन में एक सुसज्जित मंच पर ले जाए जाएंगे। दूसरा अभिषेक सुबह 10.00 बजे होगा। ऐतिहासिक उत्सव के लिए भगवान के दर्शनों की भव्यता को बढ़ाने के लिए आकर्षक श्रृंगारों के साथ मनमोहक दर्शनों के लिए स्वयंसेवकों और कृष्ण भक्तों की अनेक टीम लगाई गई है।
संपूर्ण मंदिर परिसर में जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच भी भक्त दर्शन आसानी से कर सकेंगे तीन स्थानों पर भगवान को विशेष प्रकार के सजे धजे झूलों में झूलाने की व्यवस्था की गई है। शहर-राज्य के दूर-दूर के स्थान से श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए आएंगे। दूसरा अभिषेक नए भवन के सुधर्मा हाल में होगा। अभिषेक में नारियल पानी दिव्य जल, जड़ी बूटियां, पंचामृत, पंचगव्य एवं 108 कलशो के साथ अभिषेक होगा। मंदिर में दिनभर दर्शनों के लिए भक्त पहुचते रहेंगे। हरे कृष्ण महामंत्र और नृत्य संकीर्तन का समा पूरे दिन चलेगा।
- Shri Krishna Janmashtami Jaipur Janmashtami celebrations Lord Krishna's birth festival Krishna Janmashtami rituals Jagatpura Hare Krishna Marg Grand Abhishek ceremony Divine manifestation of Lord Krishna Janmashtami temple decorations Krishna Bhakti in Jaipur jaipur jaipur rajasthan jaipur city jaipur news Krishna temples

Editorial
Next Story
Related News
X
