railway employees strike
गंगापुर सिटी ( प्रा.सं.)। बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ केन्द्रीय कार्य समिति कोटा में भाग लेकर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस के महामंत्री डॉक्टर एम राघवैया एवं बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनल प्रेसिडेंट सीएम उपाध्याय नंदा देवी एक्सप्रेस से गंगापुर सिटी पहुंचे जहां पहुंचने पर संघ कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा बनाकर जोरदार स्वागत किया।
रेल कर्मियो को संबोधित करते हुए डॉक्टर एम राघवैया ने कहा कि आज कोटा में शानदार सीईसी मीटिंग आयोजित की गई जिसके लिए संपूर्ण कोटा मंडल बधाई का पात्र है। साथियों विगत 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में युवा रेल कर्मियों ने लाखों की संख्या में पहुंचकर जो एनपीएस के विरुद्ध बिगुल बजाया है इस लड़ाई को हमें अंजाम तक पहुंचना है साथियों नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस ने आगे की रूपरेखा तय करते हुए तय किया है कि आगामी नवंबर माह में सीक्रेट बैलेट के माध्यम से हड़ताल के पक्ष में वोटिंग करवाई जाएगी और वोटिंग के पश्चात सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा और यदि एनपीएस को रद्द करके ओपीएस बहाल नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए रेल कर्मचारी तैयार रहे।
महामंत्री ने कहा की आप सभी युवा रेल कर्मचारियों को कहना चाहता हूं कि आगामी समय चुनौतियों भरा है हम सबको एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहना है साथियों एनपीएस का अर्थ नो पेंशन स्कीम है। जोनल प्रेसिडेंट सीएम उपाध्याय ने रेल कर्मियों संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर एम भईया के आदेश अनुसार हम सबको एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार रहना है डॉ. एम राघवैया जैसा विद्वान एवं जुझारू लीडर भारतीय रेल एवं तमाम ट्रेड यूनियन संगठनों में नहीं है हमारा सौभाग्य है की हम ऐसे लीडर के सानिध्य में काम कर रहे हैं जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है और मैं महामंत्री को आश्वस्त करता हूं कि आपकी एक आवाज पर संपूर्ण कैडर हड़ताल के लिए तैयार रहेगा ।
संघ प्रवक्ता बीएस गुर्जर ने बताया कि इस मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष डीके शर्मा सहायक मंडल सचिव समय सिंह मीणा सीडब्ल्यूसी मेंबर पी सी मीणा शाखा अध्यक्ष आर डी मीणा शाखा सचिव बी एस चौहान बलराम गुर्जर शेर सिंह मीणा भंवर सिंह कठेरिया घनश्याम मीणा अशोक मीणा करतार सिंह चौधरी दीबान सिंह गुर्जर राजकुमार मीणा विजय सिंह गुर्जर ऋषिकेश मीणा के एल मीणा विजय गुर्जर सतीश कुमार सूरजमल मीणा लोकेंद्र चौधरी सुमेर मीणा राम नरेश मीणा जीतराम माली असलम खेमचंद राकेश मलारना अमित गुर्जर मदन मोहन शर्मा सहित सैकड़ो रेल कर्मचारी मौजूद थे।
Editorial

Editorial

Next Story