✕
राघव परिणिति की शादी का जश्न उदयपुर में हफ्तेभर चलेगा
By EditorialPublished on
मुंबई ( कार्यालय संवाददाता)। बॉलीवुड (Bollywood) में एक और बड़ी शादी (The Big Wedding) होने वाली है। परिणीति चोपड़ा (Pariniti Chopra) और राघव चड्डा (Raghav Chadda) की शादी । इधर परिणीति की तरफ से फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेह
_202309071435485792.jpg)
x
_202309071435485792.jpg)
मुंबई ( कार्यालय संवाददाता)। बॉलीवुड (Bollywood) में एक और बड़ी शादी (The Big Wedding) होने वाली है। परिणीति चोपड़ा (Pariniti Chopra) और राघव चड्डा (Raghav Chadda) की शादी । इधर परिणीति की तरफ से फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे वेडिंग सेरेमनी में नजर आएंगे तो उधर चूंकि राघव आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हैं तो कई राजनेता फंक्शन में शरीक होंगे। खैर हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि उदयपुर में शादी की जोरशोर से तैयारी चल रही है और ये खबर सामने आई है कि दोनों की शादी का जश्न करीब हफ्तेभर तक चलेगा। आप सांसद राघव चहा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस महीने के अंत में राजस्थान के उदयपुर शादी के बंधन में बंधेंगे शादी की रस्में 23 और 24 सितंबर को लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में होंगी। 200 से अधिक मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है और 50 से अधिक वीवीआईपी मेहमान भी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।
बकिंग कन्फर्म होते ही दोनों होटलों में शादी की रस्मों की तैयारियां शुरू हो गई। शादी में आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित कई लोग शामिल होंगे। परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी शादी में शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत समेत शादी के कार्यक्रम 23 सितंबर से शुरू होंगे। शादी के बाद हरियाणा के गुरूग्राम में एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा लीला पैलेस और उदयविलास के अलावा आसपास के तीन होटलों में भी बुकिंग की गई है। वीवीआईपी मेहमानों की महत्ता को देखते हुए खुफिया अधिकारियों ने होटलों में निरीक्षण किया है। गौरतलब हो, दो महीने पहले राघव चल और परिणीति चोपड़ा ने व्यक्तिगत रूप से होटलों के स्थानों की जांच करने के लिए उदयपुर का दौरा किया था। 13 मई को इस जोड़े की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई । समारोह में शामिल होने वाले हाई-प्रोफाइल मेहमानों में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और कपिल सिब्बल और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे सहि कई राजनेता शामिल थे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, काम में बिजी रहने के बावजूद परिणीति अपनी शादी की हर डिटेल पर ध्यान दे रही हैं। बड़े पैमाने पर इसकी प्लानिंग कर रही हैं। शादी का सेलिब्रेशन 17 सितंबर से शुरू होने वाला है और फंक्शन उदयपुर के लीला पैलेस में होगा। सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही वहां पर रहेंगे। ये एक बड़ी पंजाबी शादी होने जा रही है और 17 से 24 सितंबर तक सेलिब्रेशन चलेगा।
मेहमानों के लिए भी खास प्लानिंग
राज्य और परिणीति ने अपने मेहमानों के लिए कुछ टूरिस्ट एक्टिविटीज भी प्लान की है और सुरक्षा भी कड़ी होगी। कुछ दिन पहले ही राघव और परिणीति तैयारियों का जायजा लेने उदयपुर गए थे। उन्हें वहां से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था ।
महाकाल में महादेव रात्र लिया आशीर्वाद.
इस बीच शादी से पहले परिणीति और राघव को सावन के पावन महीने के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेते देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने सिंपल सी बनारसी साड़ी चुनी और राघव धोती पहने नजर आए।
- Raghav Pariniti wedding Udaipur wedding celebration Leela Palace and Uday Vilas ceremonies Bollywood wedding news Aam Aadmi Party leader Raghav Chadda Political leaders at the wedding Priyanka Chopra and Nick Jonas attendance Wedding ceremonies and dates Udaipur wedding preparations High-profile wedding guests Wedding venue inspections Wedding celebrations schedule Tourist activities in Udaipur Security measures for the wedding Mahakaleshwar Temple blessing Savan month blessings Celebrity wedding fashion Destination wedding in Udaipur Wedding reception in Gurugram Celebrity couple Raghav and Pariniti bollywood bollywood star movie star Raghav Chadda and Pariniti Chopras Grand Wedding Udaipur udaipur city rajasthan rajasthan kota

Editorial
Next Story
Related News
X
