✕
जेसीआई ने किया ग्रेट डे का आयोजन
By EditorialPublished on
दक्षिण मुंबई (Mumbai) स्थित यशवंतराव चव्हाण हाल में जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (JCI) मरीन लाइंस द्वारा ग्रेट डे समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान स्थापित करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

x

मुंबई । दक्षिण मुंबई (Mumbai) स्थित यशवंतराव चव्हाण हाल में जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (JCI) मरीन लाइंस द्वारा ग्रेट डे समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान स्थापित करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार के लिए मंजू लोढ़ा, पश्चिम रेलवे के जी एम नीरज वर्मा, मेटल जगत के बाबूलाल भंसाली, जितेंद्र वीरवाडिया, समस्त महाजन के गिरीश शाह, डॉ प्रीतम जैन, मल्लीनाथ उपास्य आदि को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बॉम्बे हाई कोर्ट के जज रमेश धानुका, के के तातेड एवं महाराष्ट्र के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संस्थापक जीवराज शाह, चेयरमैन बाबूलाल गांधी, अध्यक्ष तेजपाल मार्डिया, प्रेम लुणावत, हितेश बोथरा आदि सक्रिय रहे। पुखराज भंसाली, प्रकाश क़ानूगों, मिलाप क़ानूगों, विक्रम दोषी, जितेंद्र शाह, दिलीप शाह, गणपत कोठारी, ललित बोथरा आदि की उपस्थिति रही।

Editorial
Next Story
Related News
X
