✕
गहलोत - पायलट रहेंगे टिकट बंटवारे की धुरी
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan) विधानसभा (vidhansabha) चुनाव (election) में कांग्रेस (Congress) प्रत्याशियों के नाम तय करने में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (sachin pilots) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। चर्चा है कि सर्वे रिपोर्ट टिकट बंटवारे का आधार बनेगी। कांग्रेस (congress) ने अपने स्तर पर सभी 200 विधानसभा सीटों पर सर्वे कराए है।

x
कार्यालय संवाददाता जयपुर | राजस्थान (rajasthan) विधानसभा (vidhansabha) चुनाव (election) में कांग्रेस (Congress) प्रत्याशियों के नाम तय करने में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (sachin pilots) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। चर्चा है कि सर्वे रिपोर्ट टिकट बंटवारे का आधार बनेगी। कांग्रेस (congress) ने अपने स्तर पर सभी 200 विधानसभा सीटों पर सर्वे कराए है।
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने भी संकेत दिए है कि जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। कमजोर प्रत्याशी चुनाव में नहीं उतारेंगे। टिकट का एकमात्र आधार जिताऊ ही होगा। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी पहली सूची जल्द ही जारी कर सकती है। सियासी जानकारों का कहना है कि राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) ही टिकट बंटवारे की धुरी रहेंगे।
गोगोई ने अपने स्तर पर फीडबैक लिया
कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव पर्यवेक्षक मधुसुदन मिस्त्री (Madhusudan Mistry) और छानबीन समिति (स्क्रीनिंग कमेटी) के प्रमुख गौरव गोगई (Gaurav Gogai) को इस बारे में संकेत दिए हैं। ये नेता हाल ही में राजस्थान के दौरे पर आए थे। गोगोई ने अपने स्तर पर फीडबैक लिया है।
चर्चा है कि तीन सदस्यीय छानबीन समिति प्रदेश चुनाव समिति, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पायलट, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की ओर से सौंपे गए प्रत्याशियों के नामों की सूची पर विचार कर एक व दो नामों का पैनल तैयार करेगी। सूत्रों के अनुसार कहा तो यह भी जा रहा है कि ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (rahul gandhi) व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मिस्त्री और गोगई को संदेश दिया है कि आगामी चुनाव में युवाओं को अधिक से अधिक टिकट दिए जाएं। सचिन पायलट खुद युवाओं को ज्यादा टिकट देने की मांग करते रहे हैं। टिकट वितरण का आधार सिर्फ जिताऊ और टिकाऊ होगा । जिताऊ के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होगी। बैठक में सितंबर महीने तक प्रत्येक सीट पर टिकट के दावेदारों के नामों का पैनल तैयार करने का निर्णय लिया गया ।
टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी
राजस्थान में विधानसभा चुनाव साल के अंत में है। कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। कांग्रेस पर्यवेक्षकों के सामने कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूंसे चले हैं। सचिन पायलट चाहते है कि उनके समर्थकों का ज्यादा से ज्यादा टिकट मिले। जबकि प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा कह चुके हैं कि इस बार किसी गुट या किसी के कहने पर टिकट नहीं दिए जाएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
