Sourav Ganguly Biopic, Ayushmann Khurrana, Dada Role, Film Scripting Bollywood News, Cricket Biographical Film, Upcoming Movie, Ayushmann Khurrana's Next Film, Saurav Ganguly's Life Story, Biographical Movie Casting, Love Ranjan Production, Ankur Garg, Film Shooting Updates, Sourav Ganguly's Journey Personal Life Focus, Biographical Script, Dona Ganguly, Film Production Budget, Indian Cricket Captain, Official Announcement, mumbai, criket, bollywood, movie actor, dream girl 2,
मुंबई ( कार्यालय संवाददाता) । आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ड्रीम गर्ल-2 (Dream Girl-2) की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच आयुष्मान (Ayushmann) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (Cricketer Sourav Ganguly) की बायोपिक (Biopic) में दादा का किरदार निभाने को लेकर बात की है। इससे पहले ये कहा जा रहा था कि फिल्म में रणबीर कपूर सौरव गांगुली का लीड रोल प्ले करेंगे। आयुष्मान ने इस बात की पुष्टि तो नहीं की लेकिन उन्होंने इन रिपोर्ट्स को गलत भी नहीं बताया। उन्होंने कहा- मैं इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहूंगा। हमें ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना चाहिए।
पूरी हो चुकी है फिल्म की स्क्रिप्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के अंत तक बायोपिक की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस साल 26 मई को प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग सौरव गांगुली से मिलने कोलकाता गए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को लेकर सौरव गांगुली और प्रोड्यूसर्स के बीच डिटेल डिस्कशन हो चुका है। डायरेक्टर ने सौरव गांगुली से उनकी जिंदगी के सबसे दिलचस्प किस्सों पर डिटेल में बात की है। बायोपिक के लिए जरूरी स्क्रिप्ट राइटिंग भी कर ली गई है। फिल्म के स्क्रीनप्ले में सौरव गांगुली की जिंदगी से जुड़ी कई अनसुनी और दिलचस्प कहानियों को शामिल किया गया है।
सौरव गांगुली की जर्नी पर किया गया है फोकस
रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर ने फिल्म में सौरव की जिंदगी को सिर्फ बीसीसीआई प्रेसिडेंट के तौर पर पेशा करने की बजाय उनकी पर्सनल लाइफ पर फोकस किया है। उनकी जर्नी को फिल्माने पर जोर दिया गया है। फिल्म के लिए उनकी वाइफ दोना गांगुली का भी वर्जन लिया गया है। बीते दिनों गांगुली ने कहा था कि फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल हो गई है। फिल्म का प्रोडक्शन किसी बड़े बैनर के साथ करीब 200 से 250 करोड़ के बजट में हो सकता है।
Editorial

Editorial

Next Story